Home
News

क्यों खरीदें Samsung Galaxy S25 FE? देखें नए फोन के Photos

Samsung ने अपना नया Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस Galaxy S25 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, लेकिन इसमें वही पावरफुल AI फीचर्स, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन दिए गए हैं, जो फ्लैगशिप फोन को खास बनाते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE में कमाल के AI फीचर्स

Galaxy AI और One UI 8 का पावर

Galaxy S25 FE को लेटेस्ट One UI 8 और Galaxy AI के साथ पेश किया गया है। इसमें मल्टीमॉडल AI एजेंट्स दिए गए हैं जो वॉयस, टच और विजुअल इनपुट को मिलाकर काम करते हैं।

  • Gemini Live फीचर कैमरे से दिख रहे ऑब्जेक्ट को पहचानकर स्मार्ट सजेशन देता है।
  • Now Bar और Now Brief रियल-टाइम नोटिफिकेशन, डेली अपडेट्स और पर्सनल रूटीन दिखाते हैं।
  • Circle to Search with Google गेमिंग और दूसरी एक्टिविटीज़ में ऑन-स्क्रीन टिप्स देता है।
Samsung Galaxy S25 FE में कमाल के AI फीचर्स

सेफ्टी के लिए फोन में Knox Enhanced Encryption Protection (KEEP) दिया गया है, जो पर्सनल डेटा को ऑन-डिवाइस एन्क्रिप्टेड रखता है।

कैमरा और क्रिएटिविटी के लिए दमदार फीचर्स

  • Galaxy S25 FE में AI-पावर्ड ProVisual Engine और अपग्रेडेड 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो लो-नॉइज मोड के साथ बेहतर सेल्फी देता है।
  • 50MP वाइड + 8MP टेलीफोटो (3x जूम) + 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप।
  • जनरेटिव एडिट: बैकग्राउंड से पासर्स हटाकर फोटो क्लीन करता है।
  • इंस्टेंट स्लो-मो: किसी भी वीडियो क्लिप को एक टैप में स्लो-मो में बदल देता है।
  • ऑडियो इरेजर: वीडियो से बैकग्राउंड शोर हटाने की सुविधा।
  • नाइटोग्राफी और Super HDR वीडियो कम रोशनी और हाई-कॉन्ट्रास्ट शॉट्स के लिए।
Samsung Galaxy S25 FE में कमाल के AI फीचर्स

बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन

  1. 4,900mAh बैटरी के साथ फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है (एडेप्टर अलग से बेचा जाएगा)।
  2. नया 10% बड़ा वेपर चेंबर और Armor Aluminum फ्रेम हीट मैनेजमेंट और मजबूती के लिए।
  3. 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है।
  4. फोन चार कलर ऑप्शन में आएगा - Icyblue, Jetblack, Navy और White।
  5. सैमसंग ने यह भी वादा किया है कि Galaxy S25 FE को 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy S25 FE में कमाल के AI फीचर्स

अवेलेबिलिटी

Galaxy S25 FE आज से चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध होगा। इसके साथ छह महीने का Google AI Pro प्लान भी दिया जाएगा, जिसमें Gemini, Flow, NotebookLM और अन्य प्रीमियम AI टूल्स शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X