Home
News

Samsung Galaxy S25 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा, यहां देंखे

अगर आपको भी Samsung के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 सीरीज का इंतजार हैं, तो यह खबर आपका दिन बना देगी। कंपनी बहुत जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप गैलेक्सी S25 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।

हाालंकि, इन फोन्स के बारे में लंबे समय से अफवाहें सामने आ रही थीं, और अब लीक हुए गैलेक्सी अनपैक्ड टीजर ने इन डिवाइस की लॉन्च डेट की पुष्टि भी कर दी है। तो आइए आपको आगे इसकी लॉन्चिंग से लेकर सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट लीक

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज अगले महीने यानी 22 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी। फेमस लीकर इवान ब्लास ने गैलेक्सी अनपैक्ड का ऑफिशियली टीजर रेंडरिंग शेयर किया है, जिसमें सीरीज के सपाट किनारे और लॉन्च डेट की पुष्टि की गई है।

लॉन्च इवेंट डिटेल्स

गैलेक्सी S25 सीरीज की 22 जनवरी को लॉन्च होने की तारीख पहले भी लीकर्स और कोरियाई मीडिया द्वारा हिंट किया जा चुका है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट सैन जोस, कैलिफोर्निया में सुबह 10 बजे पीटी पर आयोजित हो सकता है।

इस इवेंट में केवल गैलेक्सी S25 सीरीज का ही अनावरण नहीं होगा, बल्कि सैमसंग अपना XR हेडसेट भी पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका हाल ही में एक प्रेस रिलीज में भी जिक्र किया गया था।

आपको बता दें, सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस25 सीरीज को ऑफिशियली तौर पर टीज नहीं किया है, क्योंकि लॉन्च में एक महीने से अधिक का समय बाकी है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस बार डिवाइस के सॉफ्टवेयर और कैमरा एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देगा।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस का अपग्रेड मिल सकता है, लेकिन यह देखना बाकी है कि, सैमसंग इन फोन के लिए और कौन सी नई विशेषताएं पेश करेगा।

Source

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Series Launch Date Confirmed in Leaked teaser
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X