Home
News

iPhone 17 Pro महंगा? Samsung Galaxy S25 Ultra पर पाएं ₹26,000 की छूट!

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन iPhone 17 Pro का प्राइस बजट से बाहर जा रहा है? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S25 Ultra, जो कंपनी का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, इस समय Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और धांसू कैमरा सेटअप के साथ यह फोन सीधे iPhone 17 Pro को टक्कर देता है। और अब जब उस पर भारी बचत का मौका है, तो यह डील किसी गोल्डन चांस से कम नहीं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर पाएं ₹26,000 की छूट!

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Amazon पर फिलहाल इसकी कीमत घटकर 1,06,989 रुपये रह गई है। यानी यूजर्स को सीधा 23,010 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

यही नहीं, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 3,029 रुपये का Amazon Pay कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह कुल बचत 26,039 रुपये तक पहुंच जाती है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर चुनते हैं, तो पुराने स्मार्टफोन के बदले 31,250 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी उठाया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.9-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट

प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite

रैम/स्टोरेज: 16GB तक RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज

बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

डस्ट/वॉटर प्रूफ: IP68 रेटिंग

कैमरा सेटअप

  • 200MP प्राइमरी सेंसर
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 50MP पेरिस्कोप लेंस
  • 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम)
  • 12MP फ्रंट कैमरा

क्यों है बेस्ट डील?

Samsung Galaxy S25 Ultra अपने कैमरा पावर, प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड परफॉर्मेंस की वजह से पहले से ही टॉप-क्लास स्मार्टफोन माना जाता है। अब जब इस पर 26,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है, तो यह iPhone 17 Pro का एकदम सही और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक बिल्कुल नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X