Samsung के सबसे फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra पर धमाकेदार छूट! तगड़े ऑफर्स में आपका होगा महंगा फोन
अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका खास हो सकता है। सैमसंग के सबसे महंगे Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन Galaxy AI फीचर्स, टाइटेनियम फ्रेम और टॉप-टियर स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है।
स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट को कम दाम में खरीदने का सुनहरा मौका है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जाएगी। फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra की नई कीमतें
- 12GB+256GB - 1,29,999 रुपये
- 12GB+512GB - 1,41,999 रुपये
- 12GB + 1TB - 1,65,999 रुपये
अगर ग्राहक HDFC क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करते हैं तो उन्हें 11000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी। HDFC बैंक से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 9000 रुपये की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स के फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है।
ऑफर्स के बाद नई कीमत
- 256GB वेरिएंट - 1,18,999 रुपये
- 512GB वेरिएंट - 1,30,999 रुपये
- 1TB वेरिएंट - 1,54,999 रुपये
यह ऑफर सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
डिजाइन- प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास आर्मर 2 प्रोटेक्शन
डिस्प्ले- 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, 2,600 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर- Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट
सॉफ्टवेयर- One UI 7 (Android 15) के साथ 7 साल तक अपडेट सपोर्ट
कैमरा
- 200MP प्राइमरी सेंसर
- 10MP 3x टेलीफोटो लेंस
- 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो
- 50MP अल्ट्रावाइड लेंस
बैटरी- 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
क्या आपको Galaxy S25 Ultra खरीदना चाहिए?
अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉइड फोन की तलाश में हैं और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन डील हो सकती है। सबसे जरूरी चीज इस पर ऑफर्स भी मिल रहे है, जिसकी वजह से इसकी कीमत कम हो जाती है।
किसके लिए सही है?
- जो यूजर्स पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं
- बेस्ट कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के शौकीन हैं।
- प्रीमियम डिजाइन और टाइटेनियम बॉडी की चाह रखने वाले ग्राहक इस फोन को ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








