Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹25,000 की छूट, जानें कहां मिल रही है डील
अगर आप सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन बजट ज्यादा नहीं है तो आपके लिए हम एक खास डील लेकर आए हैं। अमेजन पर Samsung Galaxy S25 Ultra, जो कि कंपनी का सबसे एडवांस और पावरफुल फोन है, तगड़े डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
टॉप फीचर्स वाला यह फोन AI फीचर्स, टॉप क्लास कैमरा और खूबसूरत डिजाइन के साथ आता है। ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत कितनी रह गई है और इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Samsung Galaxy S25 Ultra अमेजन डील
Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। लेकिन अमेजन पर यह फोन अब केवल 1,07,950 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको सीधा 22,049 रुपये की छूट मिल रही है।
यही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 3,200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह इस फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 1,04,750 रुपये रह जाएगी।
इस डील में यूजर्स को कुल मिलाकर लगभग 25,249 रुपये की बचत हो रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी प्राइस कट्स में से एक है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद और फ्लूइड होगा।
प्रोसेसर: इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है, जो मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और AI फीचर्स को बिना किसी दिक्कत के रन करता है।
रैम और स्टोरेज: Galaxy S25 Ultra में 12GB तक RAM और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यानी स्पेस की कोई कमी नहीं और हेवी ऐप्स भी बिना लेग के चलते हैं।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
कैमरा
- 200MP का प्राइमरी कैमरा - अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन फोटो के लिए
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस - वाइड-एंगल शॉट्स के लिए
- 50MP टेलीफोटो लेंस - डिटेल्ड जूम शॉट्स के लिए
- 12MP फ्रंट कैमरा - सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए
कैमरा सेटअप में AI टूल्स और एडवांस नाइट मोड भी है, जिससे कम रोशनी में भी शानदार फोटोज ली जा सकती हैं।अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Amazon पर Galaxy S25 Ultra की यह डील एक शानदार मौका है। इसके टॉप-नॉच कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स इसे मार्केट में सबसे अलग बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








