हजारों रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, बहुत सस्ते में मिलेगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन, चेक करें डील
दीवाली सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। सैमसंग का यह प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब ₹1 लाख से कम कीमत में Amazon पर उपलब्ध है।
लॉन्च के समय इसकी कीमत करीब ₹1,30,000 थी, लेकिन अब इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung का यह लेटेस्ट S सीरीज फ्लैगशिप डिवाइस शानदार AI फीचर्स, दमदार कैमरा सिस्टम और S Pen सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अब Amazon पर ₹99,200 की कीमत में लिस्टेड है, जो इसके लॉन्च प्राइस से करीब ₹30,000 कम है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत घटकर ₹98,000 से भी कम हो जाती है, जो अब तक की सबसे कम कीमत है।
ग्राहक No-Cost EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत ₹4,809 प्रति माह से होती है। वहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको ₹58,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है। इसके अलावा, खरीदार चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी और प्रोटेक्शन प्लान्स भी चुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच की AMOLED 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतरीन कलर और ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं।
- 200MP प्राइमरी लेंस
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP पेरिस्कोप लेंस
- और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम)।
सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्यों है यह डील खास
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G न केवल एक पावरफुल स्मार्टफोन है, बल्कि यह AI फीचर्स, S Pen सपोर्ट और प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा के साथ एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है। दीवाली सेल के दौरान इसे ₹1 लाख से कम कीमत में खरीदना एक शानदार मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








