Samsung Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: 2026 में कौन-सा फ्लैगशिप दमदार, किसे खरीदना सही?
Samsung Galaxy S26 लाइनअप का लॉन्च नजदीक है। भले ही कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन टाइमलाइन के हिसाब से देखें तो नए फोन आने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में पुराने वाले Galaxy S25 Ultra और Galaxy S24 Ultra बड़े डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे। अगर आप भी सैमसंग का कोई फ्लैगशिप फोन कम कीमत में खरीदने का मन बना चुके हैं तो अच्छा मौका है।
हम आपके लिए Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra का पूरा कंपेरिजन कर रहे हैं, जिससे आपको दोनों की खूबियां और खामियां पता चल जाएंगी। इससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी एक फोन को खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy S25 Ultra
बात पहले Samsung Galaxy S25 Ultra की करते हैं, जो पिछले साल फरवरी में आया था। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला यह फोन AI से लैस है। फोन में 200MP+50MP+50MP+10MP रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी सेंसर मिलता है।
इसका बेस वेरिएंट 12GB+256GB है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी लगाई गई है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉइड 15 के साथ लॉन्च हुआ था। इसे 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं।
फ्लैगशिप फोन में 6.9 QHD, 120Hz डिस्प्ले मिलती है, जिसे Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फिलहाल इसका बेस वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,12,999 रुपये में बिक रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra
गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा से ठीक एक साल पहले आया था Samsung Galaxy S24 Ultra, जो अपनी कम कीमत और धांसू फीचर्स की बदौलत आज भी मार्केट में ठीक-ठाक दम रखता है। यह फोन फ्लैगशिप फीचर्स का मजा काफी सस्ते में दे देता है। इसमें भी AI की सुविधा है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। परफॉर्मेंस में कोई दिक्कत नहीं होगी।
एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च हुआ फोन 7 साल के अपडेट से लैस है। इसमें 200MP+10MP+50MP+12MP रियर और 12MP सेल्फी सेंसर लगा हुआ है। बैटरी 5000mAh की है, जो 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 99,999 रुपये है बेस वेरिएंट के लिए।

किसे खरीदना फायदे की डील?
अगर आप लेटेस्ट AI फीचर्स, ज्यादा पावर और लंबे समय तक फ्यूचर-प्रूफ फोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra बेहतर विकल्प है। नया प्रोसेसर, बेहतर कैमरा ट्यूनिंग और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इसे 2026 के हिसाब से ज्यादा दमदार बनाते हैं।
वहीं, अगर आपका बजट सीमित है और आप फ्लैगशिप एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra एक स्मार्ट डील साबित हो सकता है। ऐसे में It's your choice, boss!


Click it and Unblock the Notifications








