Samsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: दोनों शानदार, लेकिन कौन है असली फ्लैगशिप किंग?
2025 के दो सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro Max के बीच तुलना हमेशा दिलचस्प रहती है। दोनों कंपनियां अपने-अपने इकोसिस्टम में बेस्ट तकनीक देने का दावा करती हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो साफ पता चलता है कि दोनों की पहचान और फोकस अलग हैं।
दोनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियों से लैस हैं, लेकिन हर यूजर के लिए सबसे बेहतर की परिभाषा अलग होती है। आइए जानते हैं कि लंबे इस्तेमाल के बाद किन पहलुओं में कौन-सा फोन आगे निकलता है।

शानदार डिस्प्ले और पावरफुल सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy S25 Ultra की सबसे बड़ी ताकत इसका 6.9-इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले है। इसका एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग धूप में भी स्क्रीन को बेहद स्पष्ट दिखाती है, जो iPhone 17 Pro Max से बेहतर अनुभव देती है।
स्क्रीन का रिफ्रेश रेट स्मूद है और टच रिस्पॉन्स बेहद रेस्पॉन्सिव। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12GB RAM दी गई है, जो मल्टीटास्किंग को बेहतरीन बनाती है। One UI 8 सॉफ्टवेयर Android का सबसे बेस्ट अनुभव देता है, खासकर नए यूजर्स के लिए।
इसके अलावा, S Pen अब भी Galaxy Ultra सीरीज की पहचान है। चाहे इमेज पर नोट्स लिखने हों या स्केच बनाना। यह फीचर फोन को बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाता है। बैटरी की बात करें तो 5000mAh पावर पैक के साथ यह फोन एक बार चार्ज में दो दिन तक चल सकता है। हालांकि, बैटरी एफिशिएंसी के मामले में iPhone 17 Pro Max हल्का-सा आगे निकलता है।
नया डिजाइन और शानदार कैमरा
Apple ने iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में इस बार बड़ा बदलाव किया है। इसका अलुमिनियम यूनिबॉडी फ्रेम और MacBook Pro-जैसा इंडस्ट्रियल लुक इसे और प्रीमियम फील देता है। फोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और परफॉर्मेंस दोनों में कमाल करता है। हालांकि, iOS अब भी कुछ खामियों से जूझ रहा है, जैसे नोटिफिकेशन हैंडलिंग और Siri की सीमित क्षमताएं।
कैमरे की बात करें तो iPhone 17 Pro Max एक बार फिर फोटोग्राफी प्रेमियों का फेवरेट बन गया है। इसकी फोटो टोन नैचुरल और बैलेंस्ड हैं, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी आज भी इंडस्ट्री में बेस्ट है। एपल ने इस बार नए कलर ऑप्शन्स भी जोड़े हैं, जिसमें ऑरेंज वेरिएंट खासतौर पर युवाओं के बीच पॉपुलर है।
बैटरी और रियल-लाइफ परफॉर्मेंस
बैटरी बैकअप के मामले में दोनों ही डिवाइसेज शानदार परफॉर्मेंस करते हैं। iPhone 17 Pro Max ने पिछले कई सालों में सबसे बेहतर बैटरी लाइफ दी है, जो iPhone 13 Pro Max की बराबरी करती है। वहीं, Galaxy S25 Ultra दूसरी चार्जिंग के बिना डेढ़ से दो दिन आराम से चल जाता है। रियल-वर्ल्ड इस्तेमाल में दोनों ही फोन तेज और स्मूद हैं। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो एडिटिंग या फोटोग्राफी। कोई भी टास्क इन्हें स्लो नहीं करता।


Click it and Unblock the Notifications








