Galaxy S25 vs Galaxy S24: 2025 में कौन-सा Samsung फ्लैगशिप है आपके लिए सही?
Galaxy S25 vs Galaxy S24: Samsung Galaxy S25 को लॉन्च हुए कई महीने बीत चुके हैं। यह सैमसंग का सबसे एडवांस फोन है। शुरुआती हाइप के बाद फिलहाल मार्केट में यह एक स्टेबल और पावरफुल फ्लैगशिप के तौर पर देखा जाता है। वहीं, इसका प्रीडेससर Galaxy S24 बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ कहीं ज्यादा किफायती दाम में शॉपिंग साइट्स पर अवेलेबल है।
ऐसे में जो यूजर्स आज नया Samsung फ्लैगशिप खरीदने की सोच रहे हैं, उनके सामने बड़ा सवाल है कि क्या सस्ता मिल रहा Galaxy S24 ज्यादा समझदारी है या फिर लेटेस्ट फीचर्स के साथ Galaxy S25 पर दांव लगाना चाहिए? आइए, इन दोनों फोन का वन-टू-वन कंपेरिजन करते हैं।

कीमत में कितना है फर्क?
अगर 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर Galaxy S24 की कीमत ₹70,999 और Galaxy S25 की कीमत ₹80,999 लिस्टेड है। HDFC बैंक कार्ड ऑफर के साथ दोनों पर ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है, जिसके बाद Galaxy S24 की इफेक्टिव कीमत करीब ₹60,999 और Galaxy S25 की कीमत करीब ₹70,999 हो जाती है। यानी दोनों फोन्स के बीच लगभग ₹10,000 का अंतर है।
डिजाइन
डिजाइन के मामले में Galaxy S25 और Galaxy S24 काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं, लेकिन S25 में कुछ बदलाव किए गए हैं। नए कलर ऑप्शन्स जैसे Navy और Icy Blue इसे थोड़ा ज्यादा फ्रेश लुक देते हैं, जबकि ब्लैक्ड-आउट कैमरा रिंग्स और पतले बेजल इसे ज्यादा प्रीमियम फील कराते हैं।
इसके अलावा, Galaxy S25 की मोटाई 7.2mm है, जो S24 की 7.6mm मोटाई से कम है। यह फर्क भले ही कागज पर छोटा लगे, लेकिन हाथ में पकड़ने पर Galaxy S25 ज्यादा स्लिम और बेहतर ग्रिप वाला महसूस होता है।
12GB बनाम 8GB का असली फर्क
Samsung ने Galaxy S25 में 12GB RAM को स्टैंडर्ड कर दिया है, जबकि Galaxy S24 सिर्फ 8GB RAM के साथ आता है। डेली टास्किंग में दोनों ही फोन स्मूद रहते हैं, लेकिन जब बात हैवी मल्टीटास्किंग, बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स खुले रखने या लंबे समय तक फोन को फास्ट बनाए रखने की आती है, तो 12GB RAM वाला Galaxy S25 आगे रहता है। आने वाले सालों में जैसे-जैसे ऐप्स और सिस्टम ज्यादा रिसोर्स मांगेंगे, S25 की ज्यादा RAM इसे ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ बनाती है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Galaxy S25 में दिया गया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर Galaxy S24 के Exynos 2400 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। इसके साथ Samsung ने S25 में करीब 15 फीसदी बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे हीट मैनेजमेंट बेहतर होता है। रियल लाइफ यूज में इसका फायदा यह है कि Galaxy S25 ज्यादा फास्ट और स्टेबल परफॉर्म करता है, गेमिंग के दौरान कम गर्म होता है और लंबे समय तक बिना थ्रॉटलिंग के स्मूद बना रहता है। दोनों फोन्स में बैटरी 4,000mAh की ही है, लेकिन ज्यादा एफिशिएंट चिप की वजह से S25 एक फुल डे का बैकअप ज्यादा भरोसे के साथ दे पाता है।
कैमरा
ऑन पेपर देखें तो Galaxy S25 और Galaxy S24 का कैमरा हार्डवेयर लगभग एक जैसा है, लेकिन S25 में नया ISP और नेक्स्ट-जेन Pro-Visual Engine दिया गया है। इसका असर फोटो और वीडियो की क्वालिटी में साफ दिखता है। अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में तस्वीरें ज्यादा डिटेल्ड आती हैं और खासतौर पर स्किन टोन ज्यादा नैचुरल नजर आती है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लेंस स्विचिंग ज्यादा स्मूद हो गई है और नया जूम स्लाइडर इस्तेमाल को आसान बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों फोन्स में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग स्पीड में भी कोई बड़ा फर्क नहीं है, लेकिन बेहतर एफिशिएंसी की वजह से Galaxy S25 का बैटरी बैकअप रोजमर्रा में ज्यादा भरोसेमंद लगता है। जहां Galaxy S24 में दिन के आखिर तक बैटरी खत्म होने का डर रहता था, वहीं S25 सामान्य इस्तेमाल में एक पूरा दिन आराम से निकाल लेता है, जो कई यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
Final Verdict: 2025 में कौन-सा Galaxy S चुनें?
आज के समय में Galaxy S25 और Galaxy S24 के बीच चुनाव पूरी तरह आपके बजट और प्रायोरिटीज पर निर्भर करता है। अगर आप लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिप, ज्यादा RAM, बेहतर कूलिंग और रिफाइंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं और ₹10,000 ज्यादा खर्च करना आपके लिए समस्या नहीं है, तो Galaxy S25 ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ और प्रीमियम चॉइस है। वहीं, अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं और फिर भी एक भरोसेमंद, कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं, तो डिस्काउंट पर मिल रहा Galaxy S24 आज भी एक बेहतरीन 'वैल्यू-फॉर-मनी' डील साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications








