Home
News

बड़ी चूक? Samsung Galaxy S26 सीरीज का डिजाइन लीक, सालों बाद बदलेगा पूरा लुक!

Samsung के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सालों से चले आ रहे एक ही जैसे डिजाइन से अगर आप बोर हो गए थे, तो अब खुश हो जाइए। सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा मेकओवर करने जा रहा है।

खास बात यह है कि यह खबर किसी टिपस्टर ने नहीं, बल्कि खुद सैमसंग की एक गलती से कन्फर्म हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 8.5 के एक टेस्ट फर्मवेयर में Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra की 'ऑफिशियल' तस्वीरें छिपी हुई मिली हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज का डिजाइन लीक

मिलेगा नया आइलैंड लुक

लीक हुई तस्वीरों से साफ हो गया है कि सैमसंग अपने सिग्नेचर फ्लोटिंग कैमरा रिंग्स (जहां हर लेंस अलग-अलग दिखता था) को रिटायर करने जा रहा है। यह डिजाइन Galaxy S22 सीरीज से चला आ रहा था।

नया क्या है?

अब तीनों मॉडल्स (इंटरनल नाम M1, M2, और M3) में एक पिल-शेप का कैमरा आइलैंड देखने को मिलेगा। यानी अब सारे कैमरे एक फ्रेम के अंदर होंगे, जैसा कि हमने Galaxy Z Fold सीरीज में देखा है।

यह डिजाइन सैमसंग के सभी प्रीमियम फोन्स को एक जैसा लुक देने की कोशिश है, जिसे कंपनी ने इंटरनली Miracle प्रोजेक्ट का नाम दिया है।

Galaxy S26 Ultra का बदलेगा अवतार

  • सिर्फ कैमरा ही नहीं, Galaxy S26 Ultra की बॉडी शेप में भी बदलाव होने वाला है।
  • लीक हुए रेंडर्स बताते हैं कि अब S26 Ultra के कोने पहले की तरह तीखे नहीं होंगे।

सैमसंग इसे थोड़ा गोल बना रहा है, ताकि यह S26 और S26 Plus जैसा दिखाई दे और हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक हो। यानी नोट सीरीज वाला वो बॉक्सी लुक अब इतिहास बनने वाला है।

सॉफ्टवेयर में क्या होगा खास?

इस लीक से यह भी पक्का हो गया है कि Galaxy S26 सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा Galaxy S25 यूजर्स को दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही इस नए सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन मिल सकता है।

2026 में दिखेगा बिल्कुल नया सैमसंग

सैमसंग द्वारा अनजाने में किए गए इस खुलासे ने अब सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। यह तय है कि 2026 में आने वाली Galaxy S26 सीरीज देखने में पिछले कई सालों के फोन्स से बिल्कुल अलग होगी। कुछ लोगों को यह नया आइलैंड डिजाइन पसंद आएगा तो कुछ को पुराना क्लीन लुक याद आएगा, लेकिन बदलाव अब तय है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X