Samsung Galaxy S26 और S26 Ultra की कब होगी एंट्री, कीमत भी होगी ज्यादा
सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra की कीमतें इस बार बढ़ सकती हैं। ET News की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को बढ़ती उत्पादन लागत और कंपोनेंट्स के महंगे होने की वजह से कीमतों में बदलाव करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग की आंतरिक समीक्षा में मोबाइल चिपसेट की कीमतें लगभग 12% बढ़ी हैं, जबकि कैमरा मॉड्यूल की लागत में 8% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही, हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल होने वाली LPDDR5 RAM की कीमतें पिछले साल की तुलना में 16% से अधिक बढ़ गई हैं।

कीमत में होगा इजाफा
इन बढ़ोतरी के चलते सैमसंग के निर्माण खर्च पर दबाव बढ़ा है। Galaxy S25 सीरीज के दौरान कंपनी ने लागत बढ़ने के बावजूद कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन इस बार Galaxy S26 सीरीज में ऐसा संभव नहीं लग रहा है। हालांकि, सैमसंग इस असर को कम करने के लिए कुछ पुराने कंपोनेंट्स का दोबारा उपयोग कर सकती है या फिर अपने सप्लायरों के साथ बेहतर सौदे कर सकती है।
कंपनी पहले भी हाई-एंड और पिछले जनरेशन के हार्डवेयर का मिश्रण अपनाकर लागत और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाने की रणनीति अपना चुकी है। फिर भी, अगर सैमसंग कैमरा और एआई-सक्षम फीचर्स को और बेहतर बनाने पर जोर देती है, तो बढ़ी हुई लागत सीधे ग्राहकों की जेब पर असर डाल सकती है।
जनवरी में होगी एंट्री
इसी बीच ताजा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी तक टल सकता है। पिछली Galaxy S25 सीरीज जनवरी में लॉन्च हुई थी। यह देरी सैमसंग को उत्पादन और सप्लाई चेन में सुधार के लिए अतिरिक्त समय दे सकती है।
एक्सपर्ट के अनुसार, सैमसंग नई तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए लागत का दबाव झेल रही है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में वृद्धि लगभग तय है।


Click it and Unblock the Notifications