Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में जल्द: S26, S26 Plus और S26 Ultra की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट लीक
Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को लेकर टेक वर्ल्ड में जबरदस्त चर्चा है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार भी तीन मॉडल्स Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra पेश करेगी।
नई सीरीज में डिजाइन में हल्के बदलाव, दमदार परफॉर्मेंस अपग्रेड और कैमरा सुधार देखने को मिल सकते हैं। आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के आधार पर हम आपके लिए लाए हैं पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट (लीक)
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung अपने Galaxy Unpacked इवेंट में 24 जनवरी को Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कुछ लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि इवेंट को 25 फरवरी तक टाला जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में कीमत (लीक)
अगर अफवाहें सही साबित होती हैं, तो भारत में Galaxy S26 सीरीज़ की शुरुआती कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं।
- Samsung Galaxy S26 - ₹75,999 से
- Samsung Galaxy S26 Plus - ₹99,999 से
- Samsung Galaxy S26 Ultra - ₹1,34,999 से
ध्यान रहे कि ये कीमतें शुरुआती लीक पर आधारित हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलेगा।
बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की सेल दी जा सकती है, जो 60W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा में 200MP मेन सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जबकि डिजाइन में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Plus के फीचर्स (लीक)
Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, वही फ्लैगशिप चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 के संभावित स्पेसिफिकेशन
स्टैंडर्ड Galaxy S26 में 6.3-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह फोन रीजन के हिसाब से Snapdragon या Exynos प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 4,300mAh बैटरी, Android 16 आधारित One UI 8.5, और स्लिम डिजाइन मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








