धमाका करने को तैयार Samsung, Galaxy S26 सीरीज की एंट्री तय, जानें लेटेस्ट लीक
Samsung की अगली प्रीमियम S-सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जहां पहले खबर थी कि Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग टल सकती है, वहीं ताजा रिपोर्ट्स ने तस्वीर और साफ कर दी है।
कंपनी अब अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26, Galaxy S26+ और Ultra को जनवरी 2026 के आखिर में पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च के बाद इसकी पहली सेल फरवरी की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ मार्केट्स में Samsung अपने खुद के 2nm Exynos 2600 चिपसेट के साथ मॉडल पेश करेगा, जबकि बाकी देशों में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
लॉन्च टाइमलाइन
दक्षिण कोरियाई पोर्टल Chosun Biz के मुताबिक, S26 सीरीज की लॉन्च डेट अब लगभग तय है। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी जनवरी के आखिरी हफ्ते में फोन लॉन्च करेगी और फरवरी से इसकी बिक्री शुरू कर देगी। पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फोन का डिजाइन फाइनल करने में देरी होने के कारण लॉन्च आगे बढ़ सकता है, खासतौर पर Galaxy S26+ मॉडल अभी डेवलपमेंट में था।
Samsung से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि देरी की सबसे बड़ी वजह Galaxy S26 Edge को हटाकर दोबारा Plus मॉडल को वापस लाना था। इस बदलाव से हार्डवेयर टेस्टिंग का समय बढ़ गया, लेकिन अब सब कुछ तय समय पर चल रहा है।

क्यों हटाया गया Edge मॉडल?
नए लीक बताते हैं कि Samsung ने Galaxy S26 Edge को ड्रॉप इसलिए किया, क्योंकि S25 Edge की बिक्री बेहद कमजोर रही। जहां Galaxy S25+ ने तीन महीनों में 5.05 मिलियन यूनिट्स बेचे, वहीं S25 Edge केवल 1.31 मिलियन यूनिट्स तक ही पहुंच सका।
यानी Edge मॉडल की बिक्री Plus वेरिएंट से लगभग 74% कम रही। ऐसे में कंपनी ने नुकसान से बचने और लाइनअप को बैलेंस करने के लिए S26+ को वापस लाने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications