Apple के बाद Samsung भी लाएगा Saffron Galaxy S26 Ultra! तस्वीरों ने मचा दी हलचल
स्मार्टफोन मार्केट में रंगों का खेल हमेशा ट्रेंड सेट करता है और इस बार सुर्खियों में है कॉस्मिक ऑरेंज। जिसे कुछ लोग भगवा कलर भी कहते हैं। कुछ दिन पहले Apple ने कॉस्मिक ऑरेंज में iPhone 17 Pro सीरीज पेश कर हलचल मचा दी थी।
अब टेक इंडस्ट्री में चर्चा है कि Samsung भी इसी कलर वेव को फॉलो करते हुए नया Samsung Galaxy S26 Ultra भगवा शेड में लॉन्च कर सकती है। सामने आई कथित लीक्स और कॉन्सेप्ट रेंडर्स में फोन भगवा-गोल्डिश ह्यू में नजर आ रहा है, जो रॉयल और प्रीमियम फील देता है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज
सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक्साइटमेंट साफ दिख रही है। कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह रंग भारत जैसे बाजारों में खास पहचान बना सकता है। सैमसंग ने अपने Q3 2025 अर्निंग कॉल में आधिकारिक तौर पर Galaxy S26 सीरीज के आने की पुष्टि कर दी है।
Samsung MX डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट डेनियल अराउजो ने कहा कि अगली-जेनरेशन फ्लैगशिप फोन यूजर-सेंट्रिक AI और सेकंड-जेन कस्टम प्रोसेसर के साथ मोबाइल एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा। इसका मतलब साफ है- Galaxy S26 सीरीज सिर्फ रंग से नहीं, बल्कि दिमागदार AI से भी गेम चेंज करेगी।
मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस
फोन में Samsung का नया 2nm Exynos 2600 चिप देखने को मिल सकता है, जबकि S26+ और Ultra मॉडल में उम्मीद है कि Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मौजूद होगा। यह ड्यूल-चिप रणनीति सैमसंग पिछले कुछ फ्लैगशिप में अपना चुका है। हालांकि अराउजो ने साफ किया कि अभी भी चिप कॉन्फिगरेशन पर अंतिम फैसला होना बाकी है।
कैमरा अपग्रेड
कैमरा अपग्रेड भी इस बार बड़ा रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung नए और बड़े कैमरा सेंसर ला सकता है, खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी और computational imaging को लेकर कंपनी बड़े दांव खेल सकती है। इसके अलावा Galaxy AI फीचर्स और भी स्मार्ट होंगे- एडिटिंग, ट्रांसलेशन, परफॉर्मेंस, ऑप्टिमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी सब कुछ नेक्स्ट-लेवल AI के साथ आएगा।
प्राइस में होगा इजाफा
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में foldable फोन्स और health-focused Galaxy Watch upgrades पर जोर रहेगा। हालांकि सप्लाई चेन और मेमोरी कॉस्ट बढ़ने के चलते आने वाले साल में प्राइस में हल्का उछाल देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, Galaxy S26 Ultra में AI, पावरफुल हार्डवेयर और प्रीमियम भगवा फिनिश का कॉम्बिनेशन टेक वर्ल्ड में बड़ा शोर मचा सकता है। अब देखने वाली बात यह है कि Samsung का यह नया रंग Apple के ट्रेंड को पीछे छोड़ पाता है या नहीं- पर इतना तय है कि अगले साल का स्मार्टफोन गेम रंगों और AI दोनों पर चलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








