Samsung Galaxy S26 Ultra के 5 अपग्रेड, जो iPhone 17 Pro Max को देंगे कड़ी टक्कर!
सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 2026 की पहली तिमाही में बाजार में दस्तक देगा। यह फोन सीधे iPhone 17 Pro Max को टक्कर देगा। लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं, जिनसे पता चलता है कि यह फोन कई मामलों में iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ सकता है।
आइए जानते हैं Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के 5 ऐसे अपग्रेडेड फीचर्स, जो इसे 2026 का गेम-चेंजर फ्लैगशिप बना सकते हैं।

1. ज्यादा ब्राइट और प्राइवेट डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max दोनों में करीब 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, लेकिन Samsung इस बार ज्यादा ब्राइट पैनल और CoE Depolariser टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है। इससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। साथ ही, इसमें Google Flex Magix फीचर दिया जा सकता है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी घटाकर यूजर की प्राइवेसी बढ़ाएगा।
2. Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो A19 Pro चिपसेट को टक्कर देगा। यह नया चिप बेहतर AI प्रोसेसिंग, कम हीटिंग और तेज मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस देगा। अगर Samsung इसमें 16GB RAM का ऑप्शन लाता है, तो यह परफॉर्मेंस के मामले में एक दिग्गज Android फ्लैगशिप बन जाएगा।
3. 60W सुपरफास्ट चार्जिंग
Samsung इस बार अपने फैंस के लिए बड़ा अपग्रेड देने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, iPhone 17 Pro Max की चार्जिंग स्पीड 40W तक सीमित है। यानी Samsung का नया फोन कम समय में ज्यादा पावर दे सकेगा।
4. Samsung DeX में बड़े बदलाव
Apple अपने डिवाइस इकोसिस्टम की स्मूथनेस के लिए मशहूर है। अब Samsung भी उसी दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रहा है। Galaxy S26 Ultra में Samsung DeX को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यूजर्स अपने फोन को मॉनिटर से जोड़कर डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस ले सकेंगे। यह फीचर उन प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी होगा जो मोबाइल से ही वर्कस्टेशन चलाना पसंद करते हैं।
5. लो-लाइट कैमरा में बड़ा अपग्रेड
Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जो f/1.6 अपर्चर के साथ आएगा। इससे कम रोशनी में भी ज्यादा लाइट सेंसर में पहुंचेगी। इसके अलावा, कंपनी ProVisual Engine को भी अपग्रेड करेगी, जिससे नाइट फोटोग्राफी और लो-लाइट वीडियोग्राफी में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे यानी iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा शार्प नाइट शॉट्स।


Click it and Unblock the Notifications