Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs Vivo X300 Pro 5G: कीमत, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन है आगे?

Samsung और Vivo दोनों ही कंपनियां 2026 की शुरुआत में अपने हाई-एंड स्मार्टफोन्स के साथ फ्लैगशिप मार्केट में आमने-सामने आने वाली हैं। एक तरफ है Samsung Galaxy S26 Ultra 5G, जो S सीरीज का सबसे एडवांस्ड फोन माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर है Vivo X300 Pro 5G, जो शानदार कैमरा फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतरने की तैयारी में है।

दोनों फोन्स में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आइए जानें किस फोन में मिलेगा बेहतर फीचर्स और कौन बनेगा 2026 का फ्लैगशिप चैंपियन।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs Vivo X300 Pro 5G में कौन है आगे?

वैल्यू कौन देगा ज्यादा?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत भारत में करीब ₹1,34,999 हो सकती है। वहीं, Vivo X300 Pro 5G का बेस वेरिएंट लगभग ₹99,999 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

इस तरह Vivo का फोन करीब ₹35,000 तक सस्ता होगा, जिससे यह उन यूजर्स के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकता है जो प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है।

डिस्प्ले

Samsung अपने डिस्प्ले क्वालिटी के लिए पहले से ही मशहूर है। Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9-इंच की Dynamic OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

वहीं, Vivo X300 Pro 5G में 6.78-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसमें समान 120Hz रिफ्रेश रेट और डायनमिक आइलैंड-जैसा कटआउट देखने को मिल सकता है।

हालांकि Vivo का डिस्प्ले भी प्रीमियम होगा, लेकिन Samsung की कलर एक्युरेसी और विजुअल क्लैरिटी अब भी इंडस्ट्री में बेस्ट मानी जाती है।

कैमरा कंपेरिजन

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 200MP प्राइमरी Sony सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 12MP सेकेंडरी टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होंगे। वहीं, Vivo X300 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 200MP APO पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है।

Samsung जहां जूम और डिटेल पर ध्यान देगा, वहीं Vivo की खासियत होगी AI-स्मार्ट फोटोग्राफी और लो-लाइट परफॉर्मेंस, जैसा कि हमने Vivo X100 सीरीज में देखा था।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कंपनियों के अपने-अपने दांव हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में या तो Snapdragon 8 Elite Gen 5 या नया Exynos 2600 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं Vivo X300 Pro 5G को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। Snapdragon चिपसेट रॉ परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है, जबकि Dimensity 9500 बैटरी एफिशिएंसी और एआई प्रोसेसिंग में बेहतर अनुभव देगा।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दूसरी ओर Vivo X300 Pro 5G में 6510mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। यहां Vivo साफ तौर पर आगे है ज्यादा बैटरी क्षमता और तेज चार्जिंग दोनों ही इसे बेहतर डेली यूज फोन बनाते हैं।

एआई और नए फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स का खास ध्यान रखा गया है। Samsung अपने Galaxy AI को और उन्नत रूप में पेश करने की योजना में है, जो कैमरा, ट्रांसलेशन और वॉइस कमांड्स में मदद करेगा। वहीं, Vivo अपने Vivo AI Vision Engine के ज़रिए इमेज प्रोसेसिंग और सीन डिटेक्शन को और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X