Samsung Galaxy S26 Ultra में बड़ा कैमरा अपग्रेड तय, फरवरी में लॉन्च की तैयारी: लीक
Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर बड़े लीक्स सामने आए हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार डिजाइन और कैमरा दोनों में बड़ा बदलाव कर सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra फरवरी में लॉन्च हो सकता है और इसमें पहले से कहीं बेहतर इमेजिंग क्षमताएं देखने को मिलेंगी।

मिल सकता है नया डिजाइन
अब तक Samsung ने Galaxy S22 Ultra (2022) के बाद से Ultra मॉडल का डिजाइन लगभग एक जैसा रखा है। लेकिन मशहूर टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर किए गए Galaxy S26 सीरीज के डमी यूनिट्स की तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि इस बार डिजाइन बदला जा सकता है।
लीक इमेज में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra तीनों में एक यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। खासतौर पर S26 Ultra में एक ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल के साथ दो अलग कटआउट दिए गए हैं, जिनमें पूरा कैमरा हार्डवेयर फिट किया गया है। यह डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung के ट्राइ-फोल्ड कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
Galaxy S26 Ultra में कैमरा अपग्रेड
हार्डवेयर के लिहाज से Galaxy S26 Ultra में पिछले मॉडल जैसा क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
- 200MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 12MP 3x टेलीफोटो लेंस
- 50MP 5x पेरिस्कोप जूम कैमरा
हालांकि, टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, Samsung इस बार इमेज प्रोसेसिंग पर खास फोकस कर रही है। लीक में दावा किया गया है कि नए कैमरा लेंस पर नई कोटिंग दी जाएगी, जिससे ग्लेयर काफी हद तक कम हो जाएगा।
इसके अलावा Samsung कथित तौर पर पिछले Galaxy S सीरीज में देखी गई स्किन टोन रिप्रोडक्शन की समस्या को भी सुधार रही है, जिससे फोटो और वीडियो में स्किन टोन ज्यादा नेचुरल दिखेगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S26 Ultra को कुछ मार्केट्स में Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे Samsung की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा। वहीं, अन्य चुनिंदा बाजारों में फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट और कीमत
लीक्स के मुताबिक, Samsung 25 फरवरी 2026 को San Francisco, USA में Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स में संकेत दिया गया है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और कंपोनेंट लागत के चलते Galaxy S26 सीरीज की कीमतें पिछले मॉडल्स से थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








