Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होंगे बदलाव
Samsung का अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra 5G लॉन्च से महीनों पहले ही सुर्खियों में आ गया है। लीक में दावा किया गया है कि इस बार कंपनी फोन के कैमरा मॉड्यूल में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, Galaxy S25 Ultra के फ्लोटिंग लेंस डिजाइन की जगह इस बार फोन में ओवल-शेप कैमरा आइलैंड दिया जा सकता है।
चूंकि एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों को फोन की स्कीमैटिक्स काफी पहले मिल जाती हैं, इसलिए ये रेंडर्स काफ़ी हद तक भरोसेमंद माने जा रहे हैं। लीक रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि S26 Ultra का कैमरा बंप पहले से लगभग दोगुना मोटा हो सकता है। हालांकि, फोन को पहले से स्लिम बनाने या वाइड अपर्चर देने की भी चर्चा है।

इतना ही नहीं, इसमें 5x टेलीफोटो जूम लेंस बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा में कटौती की संभावना जताई जा रही है।
Samsung Galaxy S26 Ultra स्पेक्स (लीक्ड)
हार्डवेयर की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट पर काम कर सकता है। इसके साथ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेडेड वेपर कूलिंग चेंबर दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जो पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा। डिजाइन की बात करें तो कंपनी Galaxy Z Fold 7 से इंस्पिरेशन लेकर इस बार पिल-शेप कैमरा आइलैंड ला सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन
अगर सैमसंग अपनी पुरानी रणनीति पर चलता है, तो Galaxy S26 Ultra 5G जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। इस बार कंपनी Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus की जगह Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge पेश करने की योजना भी बना रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कीमत (संभावित)
भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत लगभग ₹1,59,990 से शुरू हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








