Home
News

सबसे पावरफुल होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, अफवाहों का बाजार गर्म

Samsung हर साल अपनी Galaxy S सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को नए फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश करता है। Galaxy S25 Ultra के बाद अब कंपनी अपने अगले हाई-एंड डिवाइस Samsung Galaxy S26 Ultra पर काम कर रही है, जिसे लेकर टेक जगत में काफी क्रेज है। लीक्स और अफवाहों के आधार पर कहा जा रहा है कि यह फोन अब तक का सबसे पावरफुल Galaxy डिवाइस होगा।

इस बार Samsung डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा तक हर फ्रंट पर बड़े बदलाव कर सकती है। खासकर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP Sony कैमरा सेंसर, और 5500mAh बैटरी जैसे अपग्रेड इसे iPhone 17 Pro और Xiaomi 17 Pro जैसे फ्लैगशिप्स के लिए कड़ी चुनौती बना सकते हैं। वहीं, फोन के डिजाइन में कैमरा आइलैंड और ज्यादा स्लिम बॉडी जैसी डिटेल्स इसे और भी प्रीमियम लुक देंगी। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S26 Ultra से जुड़ी पूरी डिटेल...

सबसे पावरफुल होगा Samsung Galaxy S26 Ultra

भारत समेत कई देशों में संभावित कीमत

लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra की कीमत भारत में लगभग ₹1,59,999 हो सकती है।

  • अमेरिका: $1299
  • कनाडा: CAD 1,810
  • यूके: 970 पाउंड
  • दुबई: AED 4,699

ये सभी कीमतें फिलहाल सिर्फ स्पेक्युलेशन पर आधारित हैं, यानी लॉन्च के समय इनमें थोड़े बदलाव संभव हैं।

कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung अपने फ्लैगशिप्स की लॉन्चिंग का जनवरी वाला पैटर्न फॉलो कर सकती है। ऐसे में Galaxy S26 Ultra का ग्लोबल डेब्यू जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। इसके साथ Galaxy S26 सीरीज के बाकी मॉडल्स भी पेश किए जा सकते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung इस बार Galaxy S26 Ultra को बिल्कुल नए कैमरा आइलैंड डिजाइन और ज्यादा स्लिम चेसिस के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगा। प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ फोन एंट्री करेगा।

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में होगा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 फ्लैगशिप प्रोसेसर, जो इसे अब तक का सबसे पावरफुल Galaxy डिवाइस बना सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन खास होगा।

  • 5500mAh बैटरी
  • 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कैमरा अपग्रेड

  • Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • 200MP Sony सेंसर (ISOCELL की जगह नया बदलाव)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • 12MP टेलीफोटो लेंस
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस

यह बदलाव Samsung के कैमरा परफॉर्मेंस को एक नया आयाम दे सकते हैं।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S26 Ultra एक ऐसा फ्लैगशिप साबित हो सकता है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा इनोवेशन के मामले में इंडस्ट्री का नया स्टैंडर्ड तय करे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X