Galaxy S26 Ultra से मचेगा तहलका! लॉन्च टाइमलाइन, कैमरा, डिजाइन और फीचर्स डिटेल में
Samsung का अगला अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि यह फोन 2026 में Android फ्लैगशिप सेगमेंट के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगा। अब तक सामने आए लीक्स और रेंडर्स से इसके डिजाइन, कैमरा और हार्डवेयर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर यहां हम आपको Galaxy S26 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन, संभावित कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट और कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी अपने बड़े Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट 25 फरवरी 2026 हो सकती है। कीमत की बात करें तो इस बार भी Samsung बड़े प्राइस हाइक से बच सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,29,999 रखी जा सकती है, जो इसे पिछले मॉडल की लाइन में ही बनाए रखेगी।
कैमरा, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
कैमरा सेक्शन में Samsung Galaxy S26 Ultra काफी पावरफुल साबित हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का एक अतिरिक्त टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। यह सेटअप खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी और लॉन्ग-रेंज जूम में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता नजर आ सकता है, लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक रेंडर्स के अनुसार, फोन में फ्लोटिंग कैमरा सेंसर्स की जगह एक प्रोपर कैमरा आइलैंड डिजाइन दिया जा सकता है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और सॉलिड लुक देगा।
प्रोसेसर
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। बैटरी के तौर पर फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








