Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra कलर लीक: 6 नए स्टाइलिश रंगों में आएगा फ्लैगशिप, लॉन्च डेट और फीचर्स भी सामने

Samsung Galaxy S26 Ultra इस साल का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस बार Galaxy S26 Ultra को कुल छह नए कलर ऑप्शन में पेश कर सकता है, जिनमें ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वायलेट और पिंक गोल्ड शामिल हैं।

इससे पहले लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम फिनिश के साथ लिमिटेड कलर ऑप्शंस में उतारा गया था, जबकि S26 Ultra में कंपनी ज्यादा प्रीमियम और यूथ-फ्रेंडली रंगों पर फोकस कर रही है।

Samsung Galaxy S26 Ultra कलर लीक: 6 नए स्टाइलिश रंगों में आएगा फोन

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो लीक में दावा किया गया है कि Galaxy S26 Ultra को नया कैमरा आइलैंड डिजाइन मिल सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 से इंस्पायर्ड होगा। इससे फोन का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और स्लीक नजर आ सकता है। सामने आए रेंडर्स के अनुसार, Samsung इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है, जिससे S-सीरीज को नया विजुअल आइडेंटिटी मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च टाइमलाइन

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra को Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के साथ Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में 25 फरवरी को पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,999 हो सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की तरफ से इन जानकारियों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में इसमें 5,400mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कैमरा सेगमेंट में भी Samsung Galaxy S26 Ultra काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा Galaxy S26 Ultra में इन-बिल्ट S Pen, मजबूत टाइटेनियम फ्रेम और नया Private Display फीचर दिया जा सकता है, जो आसपास मौजूद लोगों से स्क्रीन कंटेंट को छिपाने में मदद करेगा। कुल मिलाकर, Galaxy S26 Ultra प्रीमियम डिजाइन, नए कलर ऑप्शंस और हाई-एंड फीचर्स के साथ Samsung का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X