Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में जल्द लॉन्च होगा, मिल सकते हैं दमदार कैमरा और AI फीचर्स

Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप S-सीरीज को नए साल की शुरुआत में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस बार कंपनी Galaxy S26, S26 Plus और सबसे प्रीमियम Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में कैमरा, परफॉर्मेंस, AI क्षमताओं और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि, कई फीचर्स अभी सीक्रेट हैं, लेकिन अब तक सामने आई जानकारियां फोन को 2025 का सबसे दमदार Android फ्लैगशिप बनाती हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में जल्द लॉन्च होगा

Samsung Galaxy S26 Ultra का लॉन्च टाइमलाइन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra को फरवरी के अंत या मार्च 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकती है। पिछले साल Galaxy S25 सीरीज जनवरी में लॉन्च हुई थी, इसलिए इस बार टाइमलाइन थोड़ा आगे बढ़ सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- अपकमिंग फोन में 6.9-इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। इसे अब तक का सबसे ब्राइट Samsung स्क्रीन भी बताया जा रहा है।

परफॉर्मेंस- फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे 16GB LPDDR5X RAM (बेस वेरिएंट) और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग- फोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दी जाएगी।

कैमरा सेटअप

200MP प्राइमरी कैमरा

  • 50MP अल्ट्रावाइड
  • 50MP 5X ऑप्टिकल टेलीफोटो
  • 10MP सेकेंडरी टेलीफोटो

Samsung इस बार AI फोटोग्राफी और वीडियो फीचर्स में भी बड़े सुधार कर सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत

हार्डवेयर कॉस्ट बढ़ने की वजह से इस बार कीमत में भी इजाफा संभव है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत भारत में ₹1,34,999 से ₹1,39,999 के बीच हो सकती है। असली कीमत की जानकारी लॉन्च इवेंट में ही मिलेगी। फिलहाल सैमसंग ने इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियल डिटेल रिवील नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X