Samsung Galaxy S26 Ultra: लॉन्च से पहले ही सामने आई कई जानकारी; क्या मिलेगा कुछ बेहद खास?
Samsung की Galaxy S सीरीज हर साल कुछ ना कुछ नया लेकर आती है और टेक जगत में हलचल मचा देती है। अब जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग में अभी महीनों बचे हैं (संभावित जनवरी 2026), फिर भी इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
यह फोन Samsung की अगली फ्लैगशिप पेशकश होगी, जिसमें अब तक का सबसे पावरफुल हार्डवेयर और प्रीमियम कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

भारत में संभावित कीमत और लॉन्च डेट
लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,59,990 हो सकती है। इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2026 के आसपास अनुमानित है। यह फोन सीरीज़ के अन्य मॉडल्स जैसे Galaxy S26, Galaxy S26 Edge के साथ पेश किया जा सकता है। एक कोरियन रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस बार Galaxy Plus वेरिएंट को हटा सकता है और उसकी जगह Edge मॉडल ला सकता है।
डिजाइन में बदलाव, कैमरा में बड़ा अपग्रेड
जहां तक डिज़ाइन की बात है, Samsung अपने Galaxy S सीरीज़ के आइकॉनिक लुक में बहुत बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं है। लेकिन, इस बार फोन में और भी पतले बेज़ेल्स देखने को मिल सकते हैं और कैमरा मॉड्यूल पहले से कम उभरा हुआ होगा, जिससे इसकी प्रीमियम फील और बढ़ेगी।
सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है कैमरा डिपार्टमेंट में। Samsung Galaxy S26 Ultra इस बार ISOCELL सेंसर को हटाकर Sony का 200MP सेंसर इस्तेमाल कर सकता है। यह एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP Sony प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 12MP टेलीफोटो शूटर शामिल होंगे। इनके Sony सेंसर के साथ आने से उम्मीद की जा रही है कि लो-लाइट फोटोग्राफी और AI इमेज प्रोसेसिंग पहले से काफी बेहतर होगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी बड़ा बदलाव
फोन में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, यह फोन इस बार नई वैपर चेंबर कूलिंग तकनीक के साथ आ सकता है जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्किंग में फोन को ठंडा रखेगा।
हार्डवेयर की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज (बेस वेरिएंट में), Android 15 बेस्ड One UI का नया वर्जन मिलेगा।
Samsung ने अभी तक इस फोन के सारे फीचर्स ऑफिशियल नहीं किए हैं, लेकिन लीक के आधार पर यह कहा जा सकता है कि S26 Ultra न सिर्फ परफॉर्मेंस में टॉप होगा, बल्कि कैमरा और AI फीचर्स में भी नया बेंचमार्क सेट करेगा।
क्या वाकई फ्लैगशिप किलर साबित होगा?
हर बार की तरह इस बार भी Samsung का लक्ष्य होगा Apple और अन्य एंड्रॉइड फ्लैगशिप ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देना। कीमत भले ही प्रीमियम हो, लेकिन जो यूज़र्स अल्टीमेट कैमरा, स्क्रीन क्वालिटी और AI-समर्थित स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra टेक्नोलॉजी के नए स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








