Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन से लेकर AI तक, ये 5 बड़े अपग्रेड बदल देंगे गेम!
Samsung ने भारत में Galaxy S26 सीरीज को लेकर हल्के-फुल्के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और सबसे दमदार मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल Galaxy S26 Ultra में कई बड़े और काम के अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, डिजाइन और AI-हर मोर्चे पर बदलाव की तैयारी है।

डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का M14 OLED पैनल मिलने की बात सामने आ रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। सबसे दिलचस्प फीचर हो सकता है Flex Magic Privacy Display, जिससे साइड एंगल से स्क्रीन कंटेंट कम दिखाई देगा। यानी अब अलग से प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, खासकर बैंकिंग या पर्सनल ऐप्स इस्तेमाल करते वक्त।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
लीक्स के मुताबिक इस बार Samsung बैटरी पर भी बड़ा दांव खेल सकता है। Galaxy S26 Ultra में 5,400mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इतना ही नहीं, फोन में इन-बिल्ट मैग्नेटिक रिंग होने की भी चर्चा है, जिससे Qi2 वायरलेस चार्जिंग (MagSafe जैसी) 25W तक की स्पीड पर संभव हो सकती है।
डिजाइन
कई सालों बाद Ultra मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन में वर्टिकल कैमरा आइलैंड दिया जा सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 जैसे लुक की याद दिलाएगा। इसके अलावा फोन की मोटाई करीब 7.9mm हो सकती है और किनारे ज्यादा राउंडेड होंगे। कलर ऑप्शन्स भी पहले से ज्यादा प्रीमियम हो सकते हैं- Cobalt Violet, Black, White, Sky Blue, Silver Shadow और Pink Gold जैसे नए रंग सामने आ सकते हैं।
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S26 Ultra किसी समझौते के मूड में नहीं दिख रहा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। लीक का दावा है कि यह चिप Apple A19 Pro से करीब 6% ज्यादा पावरफुल हो सकती है। साथ ही बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग भी मिलेगी।
Galaxy AI फीचर्स
Samsung इस बार AI पर खास फोकस कर रहा है। Galaxy S26 Ultra में EdgeFusion सिस्टम मिल सकता है, जिससे फोन पर ही तेजी से AI इमेज जेनरेशन संभव होगी। इसके अलावा AI Scene Optimizer 3.0 कैमरा एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाएगा, जिससे फोटो क्वालिटी और ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड हो सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications








