Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra: कीमत, लॉन्च डेट, फीचर्स और कैमरा - जानिए अब तक की पूरी जानकारी

Samsung जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज का सबसे हाई-एंड वेरिएंट Galaxy S26 Ultra माना जा रहा है, जो अभी से चर्चाओं में बना हुआ है। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है, और इसकी कीमत भारत में करीब 1,59,990 रुपये से शुरू हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra पर अब तक के सारे अपडेट

लॉन्च डेट और कीमत

Samsung ने पिछले कुछ सालों में अपनी फ्लैगशिप S सीरीज को जनवरी-फरवरी के आसपास लॉन्च किया है, और ऐसा ही Galaxy S26 Ultra के साथ भी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,59,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत इससे अधिक हो सकती है।

दमदार कैमरा सेटअप

Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 200MP का Sony प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जो S25 Ultra में मौजूद ISOCELL सेंसर की जगह लेगा। यह सेंसर 1/1.1-इंच का बड़ा लेंस होगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अतिरिक्त टेलीफोटो कैमरा भी इसमें शामिल होंगे।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फोन में 6.9-इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए यह HDR सपोर्ट के साथ आ सकती है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर होगा, जिसे 16GB तक RAM के साथ जोड़ा जाएगा। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह एक बेहतरीन डिवाइस साबित हो सकती है। फोन में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और बड़ी वेपर चेंबर भी होगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में डिवाइस को ठंडा रखेगी। फिलहाल लाइनअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे लेकर ज्यादा डिटेल सामने आएंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X