Samsung Galaxy S26 Ultra आने वाला है तूफान बनकर, कीमत से लेकर कैमरा तक सब लीक
Samsung का अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि Galaxy S26 सीरीज को फरवरी 2026 में पेश किया जाएगा और हमेशा की तरह Ultra मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।
हालिया लीक्स, डमी यूनिट इमेज और शुरुआती स्पेसिफिकेशन से संकेत मिलते हैं कि Samsung इस बार पूरी तरह नया डिजाइन नहीं, बल्कि अपने फ्लैगशिप फॉर्मूले को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।

Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन और डिस्प्ले
लीक हुई डमी यूनिट इमेज के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra का ओवरऑल लुक पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा। फोन में फ्लैट फ्रेम, प्रीमियम बॉडी और क्लीन बैक पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार कैमरा डिजाइन में बदलाव नजर आ सकता है। टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि Samsung अलग-अलग फ्लोटिंग लेंस की बजाय एक यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल की ओर बढ़ रही है।
यह डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 7 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
बैटरी क्षमता कथित तौर पर 5,000mAh ही रहेगी, लेकिन इस बार चार्जिंग स्पीड में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है, जो पिछले Ultra मॉडल्स से बेहतर होगा। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर, Galaxy S26 Ultra के Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आने की संभावना है।
Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा फीचर्स (लीक)
कैमरा हमेशा से Ultra सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत रहा है और इस बार भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक, फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और 12MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) है। यह सेटअप फोटोग्राफी और जूम परफॉर्मेंस को और बेहतर बना सकता है।
लॉन्च डेट और भारत में कीमत (संभावित)
Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में 25 फरवरी 2026 को Galaxy S26 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट San Francisco, USA में आयोजित किया जा सकता है।
कीमत को लेकर अच्छी खबर यह है कि दक्षिण कोरियाई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Samsung इस साल कीमतें नहीं बढ़ाएगी। अगर ऐसा होता है, तो Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,29,999 हो सकती है, जो Galaxy S25 Ultra के बराबर होगी।


Click it and Unblock the Notifications








