Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra, S26 Pro और S26 Edge जल्द होंगे लॉन्च, जानें कब और क्या होगा खास

सैमसंग अपने अगले बड़े फ्लैगशिप लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी साल 2026 की शुरुआत में Samsung Galaxy S26 सीरीज पेश कर सकती है। इस बार लाइनअप में बदलाव देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट को हटाकर Galaxy S26 Pro, S26 Edge और S26 Ultra लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S26 Ultra, S26 Pro और S26 Edge की एंट्री कब?

डिजाइन और डिस्प्ले

GSMA लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy S26 Pro में 6.27-इंच का डिस्प्ले होगा। वहीं S26 Edge 6.66-इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है। अल्ट्रा मॉडल में 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले और बेहद पतले बेजेल्स मिलने की उम्मीद है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, S26 Edge केवल 5.5mm मोटाई का हो सकता है, जो इसे बेहद स्लिम बनाएगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार, S26 Pro में 4300 mAh बैटरी, S26 Edge में 4200 mAh बैटरी और S26 Ultra में 5000 mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। तीनों ही फोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट और LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा अपग्रेड

कैमरे के मामले में सबसे ज्यादा आकर्षण Galaxy S26 Ultra को लेकर है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस बार इन-हाउस ISOCELL सेंसर को हटाकर 200MP Sony प्राइमरी कैमरा देने वाली है। इसके अलावा फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

अगर कंपनी अपने शेड्यूल पर कायम रहती है तो Samsung Galaxy S26 सीरीज जनवरी 2026 के तीसरे या चौथे हफ्ते में लॉन्च हो सकती है। कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,59,990 रुपये, S26 Pro 1,09,990 रुपये और S26 Edge लगभग 79,990 रुपये हो सकती है। सैमसंग की इस सीरीज का सीधा कंपेरिजन आईफोन 17 से होगा। जिसे अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X