Samsung Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या अंतर? लॉन्च से पहले जानें
Samsung की Galaxy Ultra सीरीज हमेशा से ही Android की दुनिया में सबसे पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में गिनी जाती है। Galaxy S25 Ultra ने 2025 तक अपनी बादशाहत कायम रखी हुई है, लेकिन अब अगला फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra लॉन्च के करीब है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस बार डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव, नया कैमरा सेंसर, बेहतर OLED डिस्प्ले और तेज चार्जिंग जैसे अपग्रेड्स लाने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में आखिर क्या-क्या फर्क देखने को मिलेगा।

डिजाइन और साइज
Galaxy S25 Ultra ने फ्लैट साइड्स और हल्के राउंड कॉर्नर्स के साथ Galaxy Note जैसी झलक दी थी। अब Galaxy S26 Ultra में डिजाइन लगभग वैसा ही रहेगा, लेकिन यह करीब 0.4mm पतला होने की उम्मीद है। S Pen का स्लॉट भी पहले जैसा ही रहेगा, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung ने अंदरूनी लेआउट में बदलाव किए हैं ताकि नया Qi2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड ठीक से काम कर सके। कलर ऑप्शन्स लगभग वही रहने की संभावना है- ब्लैक, सिल्वर, ग्रे और ब्लू, साथ ही कुछ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन शेड्स भी मिल सकते हैं।
डिस्प्ले में बदलाव
Galaxy S25 Ultra पहले से ही 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X पैनल के साथ शानदार विजुअल देता है। लेकिन Galaxy S26 Ultra में Samsung अपने नए M14 OLED मैटेरियल का इस्तेमाल करने वाला है, जो ज्यादा ब्राइटनेस (3000 निट्स तक) और कम पावर देगा।
इसमें नया Color-on-Encapsulation (CoE) टेक्नोलॉजी और Privacy Display फीचर भी देखने को मिल सकता है, जो स्क्रीन की व्यूइंग एंगल लिमिट कर प्राइवेसी बढ़ाएगा। इसके अलावा डिस्प्ले QHD+ रिजॉल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतर Gorilla Armor प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 30% तेज GPU और 40% बेहतर AI प्रोसेसिंग देगा। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।
फोन Android 16 और One UI 8 पर चलेगा, जिसमें गूगल जैमिनी AI और Samsung के खुद के AI फीचर्स जैसे Live Translate, Note Assist, और AI Photo Editing मिलेंगे। इसके अलावा नया Qualcomm X85 5G मॉडेम भी मिल सकता है, जो ज्यादा तेज डाउनलोड स्पीड और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी देगा।
कैमरा में बड़ा बदलाव
Galaxy S25 Ultra में कैमरा क्वालिटी पहले से काफी बेहतर थी, लेकिन Galaxy S26 Ultra में असली अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung या तो नया 1/1.1-inch Sony सेंसर इस्तेमाल करेगा, या फिर मौजूदा HP2 सेंसर का अपर्चर बढ़ाकर f/1.4 कर सकता है।
बाकी सेटअप पहले जैसा रहेगा।
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 5x टेलीफोटो
- 3x टेलीफोटो
- 12MP फ्रंट कैमरा
Samsung इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग में भी सुधार लाने वाला है, खासकर HDR, माइक्रोफोन ऑडियो और नए शूटिंग मोड्स में।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों मॉडलों में 5000mAh बैटरी मिलेगी, लेकिन Galaxy S26 Ultra में नया OLED पैनल और चिपसेट ज्यादा एफिशिएंसी देंगे। सबसे बड़ा अपग्रेड चार्जिंग स्पीड में हो सकता है। इस बार Samsung 60W फास्ट चार्जिंग ला सकता है (S25 Ultra में 45W थी)। इससे फोन करीब 25 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। वायरलेस चार्जिंग 15W पर ही रहेगी लेकिन Qi2 मैग्नेटिक सपोर्ट जोड़ा जाएगा।
समरी
कुल मिलाकर Galaxy S26 Ultra में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन कई छोटे-छोटे सुधार मिलकर इसे एक और बेहतरीन फ्लैगशिप बनाते हैं।
- नया कैमरा सेंसर या वाइड अपर्चर
- ज्यादा ब्राइट OLED डिस्प्ले
- तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5
- 60W फास्ट चार्जिंग
अगर आप Galaxy S25 Ultra यूज कर रहे हैं तो अपग्रेड की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप पुराना Ultra मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं या सबसे एडवांस Samsung फोन चाहते हैं, तो Galaxy S26 Ultra निश्चित रूप से एक दमदार अपग्रेड होगा।


Click it and Unblock the Notifications








