Samsung Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: लॉन्च से पहले जानिए 6 बड़े अपग्रेड
Samsung अपने नए फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy S25 Ultra को कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जाता है, लेकिन S26 Ultra कई अहम बदलावों और अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही लॉन्च में थोड़ी देरी हो, लेकिन यह फोन डिजाइन, परफॉर्मेंस और चार्जिंग जैसे कई मामलों में अपने पिछले मॉडल से आगे निकल सकता है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच 6 बड़े अंतर।

1. डिजाइन
Samsung ने 2022 में आए Galaxy S22 Ultra के बाद से अपने Ultra सीरीज के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। Galaxy S25 Ultra भी लगभग उसी बॉक्सी डिजाइन और अलग-अलग कैमरा रिंग्स के साथ आता है। वहीं Galaxy S26 Ultra में इस बार बड़ा विज़ुअल बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक नया यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 से मिलता-जुलता होगा। इसके अलावा फोन के कॉर्नर्स ज्यादा राउंडेड हो सकते हैं, जिससे हैंड फील और लुक दोनों पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएंगे।
2. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S25 Ultra पूरी तरह Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर निर्भर है। वहीं Galaxy S26 Ultra के साथ Samsung इस बार डुअल-चिपसेट स्ट्रैटेजी अपना सकता है। कुछ मार्केट्स में फोन को नए Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला 2nm प्रोसेसर बताया जा रहा है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य क्षेत्रों में Galaxy S26 Ultra को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
3. डिस्प्ले
Galaxy S25 Ultra में पहले से ही शानदार QHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलती है। Galaxy S26 Ultra इस अनुभव को और आगे ले जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Samsung का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें नई M14 OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी। यह 6.9-इंच का QHD+ पैनल होगा, जो ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर पावर एफिशिएंसी और लंबी लाइफ देगा। इसके अलावा फोन में नया इन-बिल्ट प्राइवेसी स्क्रीन फीचर और पहले से बेहतर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिल सकती है।

4. कैमरा
कैमरा हार्डवेयर के मामले में Galaxy S26 Ultra में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें भी Galaxy S25 Ultra की तरह 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 12MP 3x टेलीफोटो और 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, Samsung इस बार कैमरा सॉफ्टवेयर और इमेज प्रोसेसिंग पर ज्यादा फोकस कर रहा है। लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में बेहतर स्किन टोन, ज्यादा नैचुरल कलर्स और ओवरऑल बेहतर फोटो क्वालिटी देखने को मिल सकती है।
5. Battery और Charging
Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Galaxy S26 Ultra में बैटरी कैपेसिटी वही रखी जा सकती है, लेकिन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर किया जाएगा, जिससे बैकअप ज्यादा मिल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग स्पीड में देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह Apple के MagSafe एक्सेसरीज के साथ भी कम्पैटिबल हो सकता है।
6. बिल्ड क्वालिटी और कलर्स
Galaxy S25 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है, जो मजबूती तो देता है लेकिन इसके कारण कलर ऑप्शन्स सीमित हो जाते हैं और थर्मल मैनेजमेंट भी चुनौती बन सकता है। Galaxy S26 Ultra के साथ Samsung एल्यूमिनियम फ्रेम पर वापस लौट सकता है, ठीक वैसे ही जैसे Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज़ में किया था। इससे फोन का हीट मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है और ज्यादा वाइब्रेंट कलर ऑप्शन्स भी देखने को मिल सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra को Black Shadow, White Shadow, Galactial Blue और Ultraviolet जैसे रंगों में पेश किया जा सकता है।
लॉन्च और संभावित कीमत
Samsung के Galaxy S26 Ultra को बाकी S26 सीरीज के साथ 25 फरवरी 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो कंपनी इसे Galaxy S25 Ultra की तरह भारत में लगभग ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर उतार सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








