Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra: कीमत, फीचर्स और AI अपग्रेड - कौन सा फोन खरीदें?

Samsung ने Unpacked 2026 में Galaxy S26 Ultra को बेहतर AI, तेज चार्जिंग और नए प्रोसेसर के साथ पेश किया है। वहीं S25 Ultra भारत में भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। ऐसे में सवाल सीधा है कि क्या नए फीचर्स ₹40,000 ज्यादा देने लायक हैं?

अगर आप भी इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बीच कन्फ्यूज हो रहे हैं तो हम यहां यही दूर करने वाले हैं। इन दोनों के बीच स्पेसिफिकेशन और कीमत के मामले में क्या फर्क है? आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra: कीमत, फीचर्स और AI अपग्रेड?

1. डिजाइन और डिस्प्ले

Galaxy S26 UltraGalaxy S26 Ultra

S26 Ultra में नया Pixel-level Privacy Display और बेहतर Vision Booster दिया गया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन विजिबिलिटी कम करता है।

2. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर है, जबकि S25 Ultra Snapdragon 8 Elite पर चलता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra: कीमत, फीचर्स और AI अपग्रेड?
  • CPU स्पीड 4.47GHz से बढ़कर 4.74GHz
  • NPU परफॉर्मेंस में 39% अपग्रेड
  • बेहतर कूलिंग के लिए नया Vapour Chamber

रोजमर्रा के उपयोग में S25 Ultra भी बेहद स्मूद है, लेकिन गेमिंग और AI वर्कलोड में S26 Ultra ज्यादा भविष्य-तैयार नजर आता है।

3. कैमरा

दोनों फोन 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ आते हैं, लेकिन S26 Ultra में f/1.4 अपर्चर है, जबकि S25 Ultra में f/1.7 है।

  • इसका फायदा लो-लाइट फोटोग्राफी में मिलता है।
  • अन्य कैमरा स्पेसिफिकेशन लगभग समान हैं।
  • 3x और 5x ऑप्टिकल जूम
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 12MP सेल्फी
  • 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
  • नाइट फोटोग्राफी में S26 Ultra हल्का बेहतर, लेकिन कुल अनुभव लगभग समान।

4. बैटरी और चार्जिंग

दोनों में 5,000mAh बैटरी दी गई है। S26 Ultra में 60W वायर्ड, 25W वायरलेस चार्जिंग है, जबकि S25 Ultra 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग ऑफर करता है। S26 Ultra लगभग 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra: कीमत, फीचर्स और AI अपग्रेड?

5. AI और सॉफ्टवेयर

यहीं सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है। S26 Ultra Android 16 और One UI 8.5 के साथ आता है, जबकि S25 Ultra Android 15 के साथ लॉन्च हुआ था। S26 Ultra में Agentic AI,Natural language Photo Editing,Creative Studio,Advanced Call Screening, Gemini और Perplexity इंटीग्रेशन और Post-quantum Knox सिक्योरिटी जैसे फीचर मिलते हैं। दोनों को 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

6. भारत में कीमत

Galaxy S26 Ultra: ₹1,39,999 से शुरू

Galaxy S25 Ultra: ऑफर में लगभग ₹1,00,000

7. फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, फास्ट चार्जिंग, एडवांस AI और बेहतर लो-लाइट कैमरा चाहते हैं, तो Galaxy S26 Ultra बेस्ट चॉइस बन सकता है। लेकिन अगर आप वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप चाहते हैं, जिसमें लगभग वही डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी अनुभव मिलता है, तो Galaxy S25 Ultra आज भी बेहद मजबूत और समझदारी भरा विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X