Galaxy S26 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra: परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी, जानें कौन पड़ेगा भारी
स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला साल बेहद धमाकेदार होने वाला है। एक ओर Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर Oppo Find X9 Ultra भी प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री लेने जा रहा है।
दोनों ही फोन हाई-एंड प्रोसेसर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर कंपेरिजन।

कीमत और लॉन्च डेट
Samsung Galaxy S26 Ultra: भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,59,999 रुपये हो सकती है (16GB RAM + 256GB स्टोरेज)। कंपनी जनवरी 2026 में इसे लॉन्च कर सकती है।
Oppo Find X9 Ultra: भारत में इसका दाम लगभग 94,999 रुपये बताया जा रहा है (12GB RAM + 256GB स्टोरेज)। यह दिसंबर 2025 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है।
डिजाइन
Samsung Galaxy S26 Ultra: इस बार Samsung कैमरा मॉड्यूल के लिए नया कैमरा आइलैंड डिजाइन लाएगा। फोन बेहद पतले अल्ट्रा-थिन चेसिस के साथ आएगा।
Oppo Find X9 Ultra: इसमें Hasselblad बैक्ड कैमरा सिस्टम होगा, जिसे चौकोर कैमरा आइलैंड में सेट किया जाएगा। हैंडसेट में मेटैलिक फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल दिख सकता है।
कैमरा
Samsung Galaxy S26 Ultra: इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा-200MP ISOCELL सेंसर हटाकर 200MP Sony सेंसर का शामिल होना। बाकी सेंसर-50MP अल्ट्रा-वाइड, 12MP टेलीफोटो और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो हो सकते हैं।
Oppo Find X9 Ultra: इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP Samsung HP5 टेलीफोटो, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड और 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर शामिल होंगे।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra: फोन में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Oppo Find X9 Ultra: यह फोन ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और हाई-कैपेसिटी LPDDR5X RAM देखने को मिल सकती है।
कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S26 Ultra प्राइस और प्रीमियम फीचर्स में आगे दिख रहा है, वहीं Oppo Find X9 Ultra किफायती फ्लैगशिप ऑप्शन बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications