Galaxy S26 Ultra vs Vivo X300 Pro: जल्द लॉन्च होंगे दो नए फोन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
मोबाइल फोटोग्राफी की दुनिया में तहलका मचाने वाले दो धांसू स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra और Vivo X300 Pro भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। दोनों ही कंपनियां अपने-अपने फ्लैगशिप फोन को कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस के दम पर पेश करने की तैयारी में हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करेगा।

बैटरी और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5500mAh की बैटरी मिलेगी जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी, जिसमें 200MP का Sony प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 12MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं।
डिजाइन में इस बार कंपनी कैमरा आइलैंड लेआउट पेश कर सकती है, जो इसे पिछले मॉडल से अलग बनाएगा। कीमत की बात करें तो भारत में इसके ₹1,34,999 से शुरू होने की उम्मीद है।
Vivo X300 Pro
वहीं, Vivo X300 Pro का डिजाइन और डिटेल्स कंपनी ने पहले ही साझा कर दिए हैं। यह फोन 7.99mm पतला होगा और इसमें 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें फ्रंट पर Dynamic Island स्टाइल कटआउट होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलेगा, जो इसे और भी खास बनाता है।
कैमरा सेटअप में कंपनी 200MP APO पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर देने वाली है, जो Zeiss Optics की पार्टनरशिप के साथ आएगा।
कलर ऑप्शन और कीमत
रंग विकल्पों में यह फोन Wild Brown, Simple White, Free Blue और Pure Black कलर में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो भारत में यह फोन लगभग ₹99,999 से शुरू हो सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Vivo X300 Pro को चीन में 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा और भारत में इसका आगमन नवंबर 2025 के अंत तक हो सकता है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra का लॉन्च जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications