धूल-मिट्टी और पानी का कोई असर नहीं होगा इस फोन में
सैमसंग ने एटी एंटी के साथ मिलकर गैलेक्सी एस 5 एक्टिव स्मार्टफोन बाजार में उतारा है जिसमें पानी के साथ धूल-मिट्टी का कोई असर नहीं होगा साथ फोन में शॉकप्रूफ फीचर दिया गया है यानी अगर धोखे से फोन आपके हाथों से गिर जाता है तो बेफ्रिक रहें। गैलेक्सी एस 5 एक्टिव को $714.99 (42,000 रुपए ) में लांच किया गया है। हालाकि अगर आप इसे एटीएंटी कांट्रेक्ट के साथ खरीदते हैं तो ये आपको दो साल के कांट्रेक्ट के साथ $199.99 में मिलेगा।
कंपनी ने अभी गैलेक्सी एस 5 एक्टिव को यूएस के बाजारों में उतारा है, कंपनी का कहना है गैलेक्सी एस 5 एक्टिव को 1 मीटर पानी के अंदर आधे घंटे तक रखने पर भी कुछ नहीं होता। यहां तक इसमें वॉटररजिस्टेंट इयरफोन जैक दिए गए हैं। जिसकी मदद से बरसात में भी आप म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।

गैलेक्सी एस 5 एक्टिव में एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ओएस दिया गया है। फोन में लगी 5.1 इंच की एमोल्ड स्क्रीन दी गई है जो 1080x1920 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। इंटरनल मैमोरी पर नजर डालें तो एक्टिव में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 1 जीबी रैम लगी हुई है फोन की मैमोरी को 128 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। एस 5 एक्टिव में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है जो एचडी वीडियो रिकार्डिंग करता है वहीं फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।
दूसरे फीचरों की ओंर नजर डालें तो फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, एनएफसी, इंफ्रारेड के साथ 2800 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। यूएस में एस 5 एक्टिव को कैमो ग्रीन, टाईटेनियम और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications