Home
News

सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज

By Agrahi

सैमसंग ने इस साल बजट रेंज से लेकर हाई रेंज के भी कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। एंड्रायड स्मार्टफोन की ग्लोबल दौड़ में सैमसंग का एस7 एज इस साल का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है। इस साल कि पहली छमाही में ग्लोबल स्तर पर सैमसंग ने कई गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन बेचें हैं।

सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज

स्ट्रेटेजी एनालिटिक्स की जारी रिपोर्ट में अर्ध वार्षिक रैंकिंग पेश की गई है। जिसमें अब तक बेस्ट सेलिंग एंड्रायड स्मार्टफोन के बारे में बताया गया है। लिस्ट में पहले नंबर पर 13.3 मिलियन हैंडसेट सेल के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज है। सैमसंग के लिए ये वर्ष काफी खास है इसीलिए लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी सैमसंग का ही गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन है, जो कि आपको कम कीमत में बेहतर फीचर्स के साथ मिलता है।

स्मार्टफोन की दौड़ में अक्सर कम कीमत के फोन ही ज्यादा अच्छा करते हैं, इसका कारण यह भी हो सकता है कि कम कीमत में उपभोक्ता सभी जरुरी, कुछ खास फीचर्स और बेहद शानदार लुक्स भी मिलते हैं।

आइए जानते हैं ग्लोबली नंबर वन बने सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कुछ खास बातें और फीचर्स-

टचस्क्रीन डिस्प्ले

टचस्क्रीन डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्वाड एचडी सुपर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, इसका रेजोल्यूशन 1440*2560 पिक्सल है।

प्रोसेसर

प्रोसेसर

फोन में क्वालकॉम का 2.15GHz और 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। जिसके साथ इसमें 4जीबी की दमदार रैम भी है।

इंटरनल मैमोरी

इंटरनल मैमोरी

फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बताया जा सकता है। इसकी एक्सपेंडेबल मैमोरी 2टीबी तक है।

कैमरा

कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें 12मेगापिक्सल रियर कैमरा है साथ सेल्फीज़ के लिए इसमें 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मार्शमेलो

मार्शमेलो

सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 4जी और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy s7 edge leads global android smartphone sale. In this list the second top smartphone is also by samsung, galaxy j2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X