Samsung Galaxy S7 पर मिल रहा है 25,910 रुपए डिस्काउंट
इस साल की शुरुआत होते ही सैमसंग के कई हैंडसेट को प्राइस कट मिला है। इस क्रम में अब सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S7 भी शामिल हो चुका है। सैमसंग गैलेक्सी S7 स्मार्टफोन 25,910 रुपए डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।
याद हो कि सैमसंग ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 इवेंट में पेश किया था। भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत 48,900 रुपए थी। अब इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

द मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट अनुसार Galaxy S7 फ्लिपकार्ट पर 25,910 रुपए डिस्काउंट के साथ 22,990 रुपए में लिस्ट था, लेकिन खबर लिखते समय गैलेक्सी S7 का गोल्ड कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,990 रुपए में लिस्ट है। ई-सेलर अमेजन इंडिया पर भी ये फोन 33,999 रुपए में उपलब्ध है।
फ्लेट डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट से Galaxy S7 खरीदने पर अन्य ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट इस फोन पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन पेश कर रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर तहत इस फोन को 18000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर फोन की कीमत पर एक्सट्रा 10 परसेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी S7 के स्पेसिफिकेशन-

सैमसंग गैलेक्सी एस 7 में 5.1 इंच क्वाड एचडी सुपर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, इसका रेजोल्यूशन 1440*2560 पिक्सल है। ये फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस चिपसेट से लैस है। जिसके साथ इसमें 4जीबी की दमदार रैम भी है। फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बताया जा सकता है। इसकी एक्सपेंडेबल मैमोरी 256GB तक है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है साथ सेल्फीज़ के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन का कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस, मोशन पैनॉरमा, मोशन फोटो जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन्स को IP68 सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है, जिसका मतलब है कि ये वॉटर और डस्ट प्रूफ है।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 4जी और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 3000 mAh Li-Ion बैटरी दी गई है। ये बैटरी वायरलैस चार्जिंग और क्विक चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम, 4G, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, GPS और माइक्रो USB पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications









