सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 + भारत में लॉन्च
सैमसंग का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 आज भारत में लॉन्च हो रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 + आखिर आज भारत में लॉन्च हो गया है। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्चिंग दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान हुई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपए और गैलेक्सी एस8 + की कीमत 64,900 रुपए रखी गई है। कंपनी ने अपने इस इवेंट का लॉन्च लाइव अपनी वेबसाइट पर पेश किया था।

आईफोन के बाद सैमसंग एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि भारत में सैमसंग के इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार था। लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ को सबसे पहले मार्च 29 को न्यू यॉर्क में पेश किया गया है।
गैलेक्सी एस8 का भारतीय वैरिएंट में एक्सीनॉस 8895 एसओसी प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि यूएस में इस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, यह वैरिएंट केवल यूएस में मिलेगा। हालांकि भारतीय यूज़र्स को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ बेंचमार्क पर एक्सीनॉस 8895, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 को भी मात देता है।
सैमसंग के ये स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे, दोनों स्मार्टफोन के लिए फ्लिप्कार्ट पर प्री-ऑर्डर्स शुरू कर दिए गए हैं।
हाइब्रिड डूअल सिम स्लॉट
सैमसंग इंडिया वेबसाइट के अनुसार गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस दोनों ही डूअल सिम के साथ आएंगे। यह वैरिएंट हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करते हैं। आम तौर पर सैमसंग स्मार्टफोन डूअल सिम स्लॉट के साथ नहीं आते हैं।
इनफिनिटी डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में जो डिस्प्ले दिया गया है उसे इनफिनिटी डिस्प्ले कहते हैं। गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की स्क्रीन है और गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच स्क्रीन है। बिग स्क्रीन साइज़ होने के बावजूद भी यह फोन एक नॉर्मल स्क्रीन साइज़ फोन लगता है।
फेशियल रिकग्निशन
फेशियल रिकग्निशन फीचर स्मार्टफोन में नया नहीं है, लेकिन सैमसंग ने पहली बार यह टेक्नोलॉजी प्रयोग की है। इस फीचर में सैमसंग ने एक सिक्योरिटी लेयर भी ऐड की है।
ब्लूटूथ 5
सैमसंग गैलेक्सी एस8 पहला स्मार्टफोन है जो कि ब्लूटूथ 5 के साथ आएगा। यह नेक्स्ट जनरेशन ब्लूटूथ है। फिलहाल मौजूद ब्लूटूथ से अधिक एडवांस है यह वर्जन।


Click it and Unblock the Notifications








