Home
News

सैमसंग ने किया कन्फर्म, MWC 2018 में पेश होंगे Samsung galaxy S9 और S9+

By Agrahi

सैमसंग के अगले जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में काफी अनुमान लगाए जा रहे थे. फोन कब लॉन्च होंगे और क्या नया इन स्मार्टफोन में होगा, इसी को लेकर हर कोई उत्सुक है. अब सैमसंग के फैन्स के लिए कुछ अच्छी खबर आते हुए दिख रही है. साउथ कोरियाई कंपनी ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि Samsung galaxy S9 और S9+ को कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 के दौरान फरवरी में पेश करेगी.

सैमसंग के मोबाइल कम्युनिकेशन बिज़नस प्रेसिडेंट Dj Koh ने CES 2018 एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि साल 2018 के पहले फ्लैगशिप डिवाइस MWC में पेश किए जाएंगे. इन स्मार्टफोन की सेल आदि जानकारी इवेंट के दौरान ही दी जाएगी.

सैमसंग ने किया कन्फर्म, MWC 2018 में पेश होंगे Samsung galaxy S9 और S9+

इस कन्फर्मेशन के साथ, साल 2017 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ के सक्सेसर का आना भी तय हो गया है. जल्द ही यह नए फोन Samsung galaxy S9 और S9+ सभी के सामने होंगे.

पहले यह मिली थी जानकारी
इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग अपने नई जनरेशन के स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ को CES 2018 के दौरान पेश करने वाला था. हालांकि बाद में साउथ कोरियाई पब्लिकेशन में आई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इन स्मार्टफोन को MWC के दौरान पेश करने की प्लानिंग में था. गैलेक्सी S9 को इवेंट के दौरान फ़रवरी 26 को पेश किया जा सकता है. अब कंपनी के कन्फर्म करने के बाद लगता है, यह खबर सही थी.

सैमसंग ने किया कन्फर्म, MWC 2018 में पेश होंगे Samsung galaxy S9 और S9+

अब MWC 2018 का इंतजार है जब सैमसंग अपने इन शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश करेगी. फोन की लॉन्च के खबर तो अब पक्की है, साथ ही बता दें कि यह फोन कई सारे रुमर में भी सामने आया है. कहा जा रहा है कि कंपनी इन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पतले बेज़ल, इनफिनिटी डिस्प्ले और डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है.

ये हो सकते हैं फीचर्स
इन स्मार्टफोन के खास फीचर्स के बारे में बात करें तो यह Galaxy S9 और Galaxy S9+ में बेहतर iris स्कैनर होगा. फिंगरप्रिंट सेंसर इन स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा के नीचे दिया जाएगा. वहीं यह दोनों फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC या सैमसंग Exynos 9810 SoC के साथ आएंगे.

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S9 and S9+ to launch at MWC 2018: Officially confirmed. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X