Home
News

सैमसंग गैलेक्सी एस9 होगा पहला स्नैपड्रैगन 845 एसओसी स्मार्टफोन

By Agrahi

सैमसंग का लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन अब चर्चाओं में है। ये है सैमसंग गैलेक्सी एस9, जिसके बारे में कई लीक्स और रुमर इन दिनों ऑनलाइन मजूद हैं। यह फोन अगले साल लॉन्च होगा और इसके दो वैरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को बार्सिलोना MWC के दौरान पेश कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 होगा पहला स्नैपड्रैगन 845 एसओसी स्मार्टफोन

हालांकि इस बारे में अभी कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है कि कंपनी इन स्मार्टफोन को MWC में लॉन्च करेगी या फिर अपने इवेंट के दौरान इस फोन को पेश करेगी। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस अगले साल 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। हो सकता है इसी दौरान सैमसंग गैलेक्सी की आइकॉनिक एस सीरीज का अगला फोन देखने को मिले।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 का मॉडल नंबर SM-G960 है जबकि गैलेक्सी एस9+ का मॉडल नंबर SM-G965 है। यह दोनों ही डिवाइस कर्व डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकते हैं जैसे गैलेक्सी एस8 और एस8+ में देखा गया है।

गैलेक्सी एस9 के + मॉडल में स्मार्टफोन में डूअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद भी की जा रही है, जबकि एस9 में सिंगल कैमरा हो सकता है। कंपनी ने फिलहाल गैलेक्सी नोट 8 में डूअल कैमरा सेटअप दिया है। यह दोनों ही कैमरा 2x ज़ूम के साथ आएंगे और इनमें इमेज स्टेबिलाइजेशन होगा, जिससे लो लाइट में भी क्लियर फोटो आ सके।

सैमसंग के इस नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में OLED स्क्रीन दी जा सकती है साथ ही इस फोन के स्नैपड्रैगन 845 के साथ लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S9 to be the first phone with Snapdragon 845. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X