Samsung Galaxy S9 व S9+ के 128 जीबी वेरिएंट भारत में लॉन्च
साउथ कोरिया की पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इंडिया नें अपने लेटेस्ट हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ के 128 जीबी वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले सैमसंग के इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 64GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था।
गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च की जानकारी सिर्फ ऑफलाइन पार्टनर्स को दी है, ऐसे में ये कंफर्म नहीं है कि क्या ये फोन ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत-
सबसे पहले बात करते हैं इस फोन की कीमत की। रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी S9 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपए होगी। वहीं, गैलेक्सी S9+ के128 जीबी वेरिएंट की कीमत की बात करें, तो ये 68,900 रुपए होगी।
गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
दोनों ही स्मार्टफोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा बाकी सभी फीचर्स समान हैं। 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा ये फोन 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज में भी मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 5.9 इंच की कर्व क्यूएचडी सुपर एमोल्ड स्क्रीन दिया गया है, जो 1440×2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। पिक्सल डेंसिटी 570 पिक्सल पर इंच है। सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले दिया गया है।
इंफिनिटी डिस्प्ले की वजह से इसमें व्यू काफी बड़ा दिखता है। इसके अलावा ये HDR 10 सपोर्ट करती है जिससे साधारण एचडीआर स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा क्रिस्टल क्लीन व्यू मिलता है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Exynos 9810 प्रोसेसर से लैस हैं। गैलेक्सी एस9 को 4 जीबी रैम और गैलेक्सी एस9 प्लस को 6 जीबी रैम के साथ पेश किया है।
इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB, 128GB और 256GB में उपलब्ध है। गैलेक्सी एस9 में 3,000mAh बैटरी और गैलेक्सी एस9 प्लस में 3,500mAh की बैटरी दी गई है। नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी एस9 सीरिज के ये स्मार्टफोन AR इमोजी, इंप्रूव KNOX, इंटेलीजेंट स्कैन सिक्योरिटी सिस्टम और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी से लैस Bixby वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं। सैमसंग ने इस बार एस 9 को ड्युल अपर्चर लेंस के साथ बाजार में उतारा है जिसमें f/1.5 और f/2.4 अपर्चर दिया गया है।
इसमें लगे 12 मेगापिक्सल कैमरे की मदद से 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से सुपर स्लो वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है. जबकि सेकेंडरी कैमरे जिसे हम सेल्फी कैमरा भी कहते हैं उसके उपर नज़र डालें तो ये 8 मेगापिक्सल का दिया गया है जो f/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है साथ ऑटोफोकस और आइफोन जैसे Animoji फीचर भी दिए गए हैं।
सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन की बैटरी को फास्ट चार्जिंग की मदद से जल्दी चार्ज किया जा सकता है साथ ही ये वॉयरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए फोन में सी टाइप पोर्ट दिया गया है। फोन की सिक्योरिटी पर नज़र डालें तो इसमें लिए इसमें फ्रिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्नाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कनेक्टीविटी के लिए एस 9 में NFC, वाईफाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0 और 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







