ऐसा होगा सैमसंग Galaxy S9 और S9+ का डिजाइन, देखें तस्वीरें

पॉपुलर साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung इस साल Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इसके बाद कंपनी Galaxy Note 8 डिवाइस भी लॉन्च कर चुकी है। अब सैमसंग अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन S9 और S9+ को जल्द लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 2018 जनवरी तक पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स को लेकर कई लीक और रूमर्स सामने आ चुके हैं।

हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9+ के कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं, जिनसे इस फोन के लुक और डिजाइन का काफी हद तक अंदाज लगाया जा सकता है। सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9+ में कैमरा मोड्यूल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

बता दें कि कंपनी ने अपने पिछले स्मार्टफोन में कैमरा सेंसर के साइड में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया था, जिसे लेकर इन फोन के डिजाइन को काफी क्रिटिसाइड किया गया था। लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स की मानें तो सैमसंग अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोंस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश करेगा। S9 डिवाइस में 5.8-इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन और S9+ में 6 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग अपने नेक्स्ट जनरेशन एस सीरिज स्मार्टफोन को 4GB और 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश कर सकता है। पिक्चर्स में सैमसंग के इन स्मार्टफोन को कई कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है, जिसमें मिडनाइट ब्लैक, सिल्वर टाइटेनियम, आर्किड ग्रे, ओसियन ब्लू और मेपल गोल्ड कलर शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन सभी कलर्स में इन फोन को लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








