सैमसंग गैलेक्सी S9 में होगी सबसे बड़ी स्क्रीन

स्मार्टफोन मार्केट में इस साल बैजल लैस डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का दबदबा रहा है। मार्केट में लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड ने इस साल बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हालांकि इन सभी ब्रांड में जिसने लीड किया वो सैमसंग है। सैमसंग ने सबसे पहले अपने गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस को इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया था। कंपनी ने स्लिम बैजल के साथ इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी अगले साल Galaxy S9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के अगले स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ में 90 : 10 का स्क्रीन बॉडी रेश्यो होगा। पिछले फोन की तरह इस फोन में भी सैमसंग स्लिमर बैजल देगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में बॉडी में 90 परसेंट टच स्क्रीन होगी। SamMobile की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गैलेक्सी S9 का बॉटम बैजल बिल्कुल न के बराबर होगा। वहीं, फोन के टॉप में बैजल गैलेक्सी S8 के मुकाबले काफी पतला होगा।
फोन के टॉप में बैजल का होना इसलिए भी जरूरी होगा क्योंकि फ्रंट फेसलिंग कैमरा, सैंसर और इयरपीस के लिए इसे सिक्योर करना होगा। बता दें कि सैमसंग के पिछले स्मार्टफोन में स्क्रीन और बॉडी का रेश्यो 84 : 16 था, जिसे इस फोन में बढ़ाकर 90 : 10 कर दिया गया है। बता दें कि ऐपल के फ्लैगशिप आईफोन X में स्क्रीन और बॉडी का रेश्यो 82 : 18 है। कहा जा सकता है कि सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से आईफोन X को कड़ा मुकाबला मिल सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग मार्च में अपने इवेंट में लॉन्च से पहले इन लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ को 2018 जनवरी में सीईएस में पेश कर सकती है। रूमर्स की मानें तो ये फोन 6.2 इंच में सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिसप्ले के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर होगा। गैलेक्सी S9 में 4जीबी रैम और गैलेक्सी S9+ में 6जीबी रैम होगी। कहा जा रहा है कि आईफोन X की तरह ही इस फोन में भी फेस अनलॉक सिस्टम होगा।


Click it and Unblock the Notifications








