Home
News

Samsung Galaxy का नया इनफिनिटी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

By Devesh

सैमसंग कंपनी भी बाकी कंपनियों की तरह अपने नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करके भारत में अपने पुराने वर्जस्व को दोबारा बनाना का पूरा प्रयास कर रही है। अब सैमसंग कंपनी एक और नया और शानदार स्मार्टफोन मार्केट में उतारने जा रही है। सैमसंग इंडिया जल्द ही अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक अब सैमसंग ग्लैक्सी ऑन ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

Samsung Galaxy का नया इनफिनिटी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में सैमसंग का इनफिनिटी डिस्पले वाला यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। अभी तक की जानकारी के अनुसार सैमसंग के इनफिनिटी डिस्पले वाले इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले तकनीक होगी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह एक मिड रेंज वाला स्मार्टफोन होगा।

दरअसल, सैमसंग कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के जरिए चीन की बड़ी-बड़ी प्रसिद्ध नए स्मार्टफोन कंपनियों को पछाड़ने का प्रयास करना चाह रही है। सैमसंग अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले डिजिटल मार्केट में कैंपेन भी चलाएगी। जिसके बाद इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

आपको बता दें कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ में लॉन्च होने वाले लास्ट स्मार्टफोन ग्लैक्सी ऑन 7 प्राइम था जो इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद सैमसंग ग्लैक्सी जे8 को भी 28 जून से मार्कट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।

बैकग्राउंड में कैसे Play करें यू ट्यूब वीडियो ? - HINDI GIZBOT

Samsung Galaxy J8 में बहुत सारे फीचर्स हैं। इसमें 6 इंच का एचडी+सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाला है। इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हैं, जबकि सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। प्राइमरी सेंसर का अपर्चर एफ/1.7 है। इसका सेकेंडरी सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाला है। Samsung Galaxy J8 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल वाला कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.9 वाला है। इसमें दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung India is going to launch its new Galaxy smartphones in India soon. According to news agency IANS, this smartphone will now be available exclusively on the online platform of Samsung Glaxy On-brand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X