9 भारतीय भाषाओं में कर सकेंगे सैमसंग फोन का इस्तेमाल
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को भारतीय स्मार्टफोन और टैबलेट ग्राहकों के लिए नौ भारतीय भाषाओं की सुविधा पेश की। ये भाषाएं हैं हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और गुजराती। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने अपेक्षाकृत सस्ते स्मार्टफोन पर भी क्षेत्रीय भाषा सामग्री उपलब्ध कराना चाहती है और इसकी शुरुआत इस महीने गैलेक्सी स्टार से की जाएगी। भाषाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
अभी इन भाषाओं का उपयोग गैनेक्सी ग्रैंड, गैलेक्सी एस4 और टैब3 में किया जा सकेगा। कंपनी के मोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी खंड में राष्ट्रीय प्रमुख विनीत तनेजा ने कहा, "हमें स्पष्ट दिख रहा है कि उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन के जरिए स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करना चाहते हैं।
सैमसंग मोबाइल गैलरी देखने के लिए क्लिक करें
हम क्षेत्रीय भाषाएं उपलब्ध कराने के लिए सिर्फ सामग्री प्रदाता के साथ ही काम नहीं करेंगे, बल्कि एप्लीकेशंस डेवलपरों के साथ भी काम करेंगे, ताकि अधिक से अधिक भारतीय ग्राहक अपनी भाषाओं में संवाद कायम कर सकें। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुछ ही महीने में चार और भारतीय भाषाएं इस सूची में जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत की सभी भाषाएं उपलब्ध करना चाहती हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications
