Samsung galaxy tab A 8.0 (2017) लॉन्च, फोन में है 5000mAh बैटरी
सैमसंग ने अपने टैब ए सीरीज़ में नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है. यह नया गैलेक्सी टैब ए 8.0 फिलहाल विएतनाम में लॉन्च हुआ है. इस फोन की खास बात है इसका 8 इंच का बिग डिस्प्ले. यह सैमसंग के 2015 में आए कंपनी के टैब का अपग्रेड वर्जन है, इस टैब में कुछ हलके फुल्के अपग्रेड किए गए हैं.

सैमसंग ने इस फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी है, इस टैबलेट में कैमरा कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है. गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2017) की कीमत वीएनडी 6,490,000 रखी गई है जो कि 18,200 रुपए के करीब है. इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है. बता दें कि यह नया टैब 4जी VoLTE के साथ आता है.

स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 में 8 इंच का WXGA डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 1.4GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 एसओसी दिया है. इस टैबलेट में 2जीबी रैम और 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है. मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं. यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह टैब एक नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करता है, इसमें कॉलिंग फीचर है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.
गैलेक्सी टैब ए 8.0 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसमें फ़्लैश भी दिया है. इसका फ्रंट कैमेर 5 मेगापिक्सल का है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक और जीपीएस जैसे आप्शन हैं. इसकी 5000mAh बैटरी कमाल है.


Click it and Unblock the Notifications