Home
News

Samsung Galaxy Tab S8 FE टैबलेट से एंटरटेनमेंट का मजा होगा डबल, धुआंदार फीचर्स से होगा लैस

Samsung Galaxy Tab S8 FE टैबलेट से एंटरटेनमेंट का मजा होगा डबल

सैमसंग एक नया एंड्रॉइड टैबलेट लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Galaxy S22 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Tab S8 सीरीज को लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 का फैन एडिशन वर्जन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

Rumour mill's की नई अपडेट के मुताबिक Samsung Galaxy Tab S8 FE आने वाले हफ्तों में डेब्यू करेगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले, एंड्रॉइड टैबलेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक हो गए हैं। सैमसंग अपने मिड-रेंज एंड्रॉइड टैबलेट को एलसीडी पैनल के साथ लॉन्च करेगी। डिवाइस, जिसका कोडनेम बर्डी है, स्टाइलस सपोर्ट भी देगा।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S8 FE: स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Tab S8 FE सीरीज में अधिक प्रीमियम और किफायती वर्जन होगा और अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। एंड्रॉइड टैबलेट की लॉन्च डेट अभी साफ़ नहीं है। इस बीच, टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट ने खुलासा किया कि फोन एक एलसीडी पैनल को स्पोर्ट करेगा। इसकी तुलना में Tab S8, Tab S8+ और Tab S8 Ultra में AMOLED डिस्प्ले है।

FE वैरिएंट भी स्टाइलस को सपोर्ट करेगा क्योंकि इसमें Wacom डिजिटाइज़र होगा। लिस्टिंग से पता चला कि एंड्रॉइड टैबलेट में मीडियाटेक का कॉम्पैनियो 900T होगा, जो कि 6nm प्रोसेस पर आधारित है। SoC को पिछले साल Mali-G68 GPU के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S8 FE: फीचर्स

लिस्टिंग से यह भी पता चला कि एंड्रॉइड टैबलेट कम से कम 4GB रैम के साथ आएगा। यह एंड्रॉइड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। Android टॉप वर्जन के साथ हम उम्मीद कर सकते हैं कि टैबलेट में One UI 5.0 स्किन होगी। Galaxy Tab S8 FE, Galaxy Tab S7 FE का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Tab S7 FE में 1600 x 2560 रेजोल्यूशन के साथ 12.4 इंच का IPS LCD है। यह स्नैपड्रैगन 778G SoC और 10,900 एमएएच की बैटरी के साथ आया था। टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab S8 FE will be an affordable version of the more premium offerings in the series and is expected to launch early next year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X