Samsung Galaxy Ultra Days सेल में इन प्रीमियम फोन्स पर पाएं बंपर डिस्काउंट, देखें लिस्ट, जानें ऑफर डिटेल्स
Samsung Galaxy Ultra Days Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए नई सेल का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत अब ग्राहक सैमसंग के प्रीमियम फोन्स को कम दाम में खरीद सकते हैं।
दरअसल साउथ कोरियन ब्रांड सैमसंग ने 'Samsung Galaxy Ultra Days' सेल की शुरूआत की है। जिसमें कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। अगर आप भी सैमसंग के प्रीमियम फोन्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है।

आपको बता दें, इस में आप Galaxy S23 Ultra से लेकर Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन तक को भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही सैमसंग के इस सेल में अन्य प्रोडक्ट्स भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको आगे इस सेल में शामिल प्रीमियम फोन्स के नाम और ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।
यहां से उठाएं ऑफर्स का लाभ- सैमसंग गैलक्सी अल्ट्रा डे सेल की शुरूआत 12 मार्च से हो चुकी है, जो अगले 22 मार्च तक चलेगी। आप सैमसंग के इस सेल का लाभ Samsung.com, सैमसंग के रिटेल स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स से ले सकते हैं।

Galaxy S24 Ultra पर बंपर छूट- सेल में गैलक्सी S24 अल्ट्रा को 24 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑप्शन, 12000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस और 5000 रुपये तक का एडिशनन अपग्रेड बोनस के साथ खरीदा जा सकता है।
गैलक्सी S24 अल्ट्रा स्मार्टवॉच की वैसे तो कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे सेल के तहत 50 हजार से भी कम दाम यानी कि 49,999 रूपये में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने इस हैंडसेट पर 12,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, 5,000 रुपये स्पेशल अपग्रेड बोनस और 63,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इन सभी ऑफर्स का लाभ लेने के बाद यह फोन ग्राहक को केवल 49,999 रुपये में पड़ेगा।

Galaxy S23 Ultra पर छूट- वहीं इसके पुराने मॉडल गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को भी इस सेल में कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा। इस पर 7,500 रुपये तक का अपग्रेड बोनस और 5,000 रुपये एडिशनल अपग्रेड बोनस ऑफर किया जा रहा है।
इसके साथ ही कस्टमर्स कंपनी ने Galaxy Watch6 को भी कीमत से 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








