शुरू होने वाला है Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट, लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Samsung ने एक प्रेस रिलीज के दौरान अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की डेट को लेकर खुलासा कर दिया है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज 17 जनवरी, 2024 को इवेंट में Samsung Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन में सैमसंग Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे। स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और यूरोपीय कीमत हाल ही में लीक हुई थी। चलिए जानते हैं डिटेल।

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 2024
अपकमिंग गैलेक्सी इवेंट 17 जनवरी से शुरू हो रहा है और सुबह 10 बजे पीएसटी, दोपहर 1 बजे ईएसटी, शाम 6 बजे जीएमटी और शाम 7 बजे सीईटी पर शुरू होगा। भारतीय यूजर्स के लिए यह रात के 11.30 बजे शुरू किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई दिग्गज इस कार्यक्रम को अपने सोशल हैंडल और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से लाइवस्ट्रीम करेंगा।
यह कार्यक्रम अमेरिका के सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने संकेत दिया है कि आने वाले स्मार्टफोन ब्रांड के सबसे बेस्ट स्मार्टफोन होंगे, जो स्मार्टफोन के साथ एआई (AI) एकीकरण का संकेत देते हैं।
ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर से यह भी पता चलता है कि "गैलेक्सी एआई जल्द आ रहा है," अपकमिंग डिवाइस की AI क्षमताओं पर संकेत देता है। सैमसंग ने भारत और ग्लोबल लेबल पर अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इच्छुक उपभोक्ता स्मार्टफोन को 1,999 रुपये में प्री-रिजर्व कर सकते हैं, जो रिफंडेबल है।
Samsung का दावा है कि प्री-रिजर्व उपभोक्ताओं को 5,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। प्री-रिजर्वेशन पुराने स्मार्टफोन पर हाई एक्सचेंज वैल्यू भी प्रोवाइट करता है। विशेष Samsung.com केवल कलर पूर्व-आरक्षित ग्राहकों के लिए पात्र होंगे। सैमसंग Samsung.com के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तीन कलर में स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।
प्री-ऑर्डर लाभ सभी एरिया के लिए अलग-अलग पेश किए जा रहे हैं। ऐसी अफवाह है कि सैमसंग मौजूदा कीमतों पर अपकमिंग स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। आने वाले Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन के दूसरे वेरिएंट की कीमतें थोड़ी बढ़ जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








