Samsung Galaxy Unpacked 2025: आज लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7, कहां देखें लाइव इवेंट
Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज यानी 9 जुलाई को ब्रुकलिन न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में साउथ कोरियन टेक जायंट Samsung अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 लॉन्च करने के लिए तैयार है।
कंपनी इस इवेंट को "Next Chapter of Galaxy" बता रही है, जिसमें AI-पावर्ड इंटरफेस के साथ नए हार्डवेयर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इवेंट को कहां लाइव देखा जा सकता है और इसमें क्या खूबियां मिल सकती हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

कहां लाइव देखें इवेंट
Samsung ने इस बार लाइवस्ट्रीम की सुविधा भी दी है, जिसे आप भारत में शाम 7:30 बजे (IST) से Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube चैनल, और सोशल मीडिया पेजों पर देख सकते हैं।
फैन एडिशन भी हो सकता है लॉन्च
माना जा रहा है कि इस बार Samsung एक किफायती फोल्डेबल फोन, यानी Galaxy Z Flip 7 FE (Fan Edition) भी पेश कर सकता है, जो Flip 7 का बजट वर्जन होगा।
इसके साथ ही, कंपनी Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy Watch Ultra 2025 को भी इवेंट में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Unpacked 2025
तारीख: 9 जुलाई 2025
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क
लाइवस्ट्रीम: Samsung की वेबसाइट, YouTube चैनल, Facebook, X (Twitter) और Instagram पर उपलब्ध
गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में डिजाइन को लेकर बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यह पिछले मॉडल की तुलना हल्का और स्लिम हो जाएगा। केवल 216 ग्राम वजन के साथ यह अब तक का सबसे हल्का बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन बन सकता है। दोनों स्क्रीन का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है।
इसमें 6.5 आउटर डिस्प्ले और 8 इंच इनर डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। Galaxy Z Flip 7 की बात करें तो इसमें 4300mAh की बैटरी मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








