Home
News

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग, और ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

सैमसंग (Samsung) का साल का सबसे बड़ा इवेंट (सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022/Samsung Galaxy Unpacked Event 2022) आने ही वाला है, जिसमें कई प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। टेक दिग्गज सैमसंग गैलेक्सी S22 स्मार्टफोन लाइनअप को लॉन्च करेंगे, इसके अलावा इसमें गैलेक्सी टैब S8 टैबलेट (Samsung Galaxy Tab S8) को भी लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग, और ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

चूंकि सैमसंग का अपकमिंग इवेंट वर्चुअल होगा, इसलिए आप सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं। यह दूसरी बार है जब Samsung ने महामारी और संबंधित दिशानिर्देशों के कारण अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन लॉन्च करने वाला है। इस कारण इस वर्चुअल इवेंट को आप ऑनलाइन देख सकते हैं जिसमें दक्षिण कोरियाई कंपनी कई प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 (Samsung Galaxy Unpacked Event 2022) की दिनांक और समय

वर्चुअल सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 जो 9 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार शाम 8:30 PM IST पर शुरू होगा। हालांकि अगर कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आती है तो इवेंट थोड़ा जल्दी स्टार्ट हो सकता है लेकिन प्रोडक्ट सही समय पर ही लॉन्च किए जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 की स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें

Samsung आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इवेंट लाइव स्ट्रीम चलाएगा। हालाँकि, स्मार्टफोन निर्माता यूजर्स को अपने YouTube चैनल पर भी इवेंट को लाइव दिखायेगा। तो आप यूट्यूब और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।

हालांकि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 बहुत नजदीक आ गया है लेकिन कंपनी ने अपने YouTube चैनल पर लाइव इवेंट को अभी तक शेड्यूल नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही शेड्यूल किया जाएगा।

इसके अलावा आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और कैलेंडर में जोड़ सकते हैं जिससे आपको इवेंट के शुरू होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 से क्या है उम्मीदें

यह बात लगभग सभी को पता है कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज के स्मार्टफोन Exynos 2200 SoC के साथ लॉन्च करेगी। इसकी एस-सीरीज़ के नेक्स्ट-इन-लाइन स्मार्टफोन एक नया डिज़ाइन और अन्य छोटे बदलाव के साथ आएंगे। इसके अलावा इस इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे जिसमें गैलेक्सी टैब S8 सीरीज के टैबलेट भी देखने को मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Unpacked Event 2022: Date, Timings, Live Streaming, What To Expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X