Samsung Galaxy Unpacked Event आज, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और प्रॉडक्ट्स की सारी जानकारी
Samsung आज यानी 10 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event 2022) की मेजबानी करने जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी भारत में कई डिवाइस लॉन्च करेगी जिसमें दो फोल्डेबल स्मार्टफोन (Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip), एक स्मार्टवॉच (Galaxy Watch 5) और TWS ईयरबड्स (Galaxy Buds 2 Pro) शामिल हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं इस इवेंट पर।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 - सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 को ऑनलाइन कैसे देखें
यदि आप भी सैमसंग के नए डिवाइसों के बारे में लाइव देखना चाहते हैं, तो आप इस सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल और न्यूजरूम पर लाइव देख सकते हैं। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगी जिसमें कई डिवाइस पेश किए जाएँगे। यूट्यूब के लाइव स्ट्रीमिंग की लिंक हमने नीचे दी हैं।
Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 में कौन-कौनसे डिवाइस होंगे लॉन्च
सैमसंग अपनी इस मेगा इवेंट यानी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 में कई डिवाइस पेश कर सकती है जिसमें सबसे बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 शामिल हैं।
दोनों ही स्मार्टफोन पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। ये दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे जिसमें कैमरा से लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस सब प्रीमियम मिलेगा। पिछले Flip स्मार्टफोन के साथ सबसे बड़ी समस्या बैटरी थी, और सैमसंग इस साल Flip 4 की बैटरी टेक्नोलॉजी में सुधार कर सकता है। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फोन में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और SPen स्टाइलस के लिए सपोर्ट मिलता है या नहीं।

जबकि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 4 की बात करें तो यह फोन लॉन्च से पहले ही अमेज़न पर टीज़ किया जा चुका है। डिजाइन के लिहाज से फोन पिछले गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 जैसा ही है। यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पावर ले सकता है।
वहीं, सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो जो गैलेक्सी बड्स 2 का स्थान लेगा। ईयरबड्स ANC (एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन) के सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें हमें डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
साथ ही इस इवेंट में सैमसंग अपनी वॉच Samsung Galaxy Watch 5 को भी पेश करेगा जो Google-डेवलप्ड Wear OS पर काम करेगी। यह वॉच कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी।


Click it and Unblock the Notifications








